{"_id":"576ebda84f1c1b353db47ebe","slug":"vikasnagar-won-under-14-cricket-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून को हरा विकासनगर ने जीता अंडर-14 का खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून को हरा विकासनगर ने जीता अंडर-14 का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट लीग
- फोटो : demo pic
देहरादून ब्लू को दो विकेट से हराकर विकासनगर ने उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-14 इंटर सिटी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
शनिवार को इंडियन पब्लिक स्कूल में चल रहे टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देहरादून की टीम ने 38.2 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 126 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
आदित्य ने 46, निखिल ने 17 और गौतम ने 14 रनों की पारी खेली। विकासनगर के निखिल ने तीन, असर ने दो, तुषार और आकाश ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विकासनगर की टीम ने आठ विकेट खोकर 35.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दो विकेट से खिताबी जीत हासिल की।
विज्ञापन
विकासनगर की ओर से तुषार ने नाबाद 39, असर ने 23, साहिल ने 16 और अनुराग ने 14 रनों का योगदान दिया। देहरादून की ओर से अनमोल ने तीन और सक्षम ने दो विकेट झटके। मुख्य अतिथि मीनू आर्य ने दोनों टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मौके पर तरुण कुमार, दिनेश चंदेश, आदित्य कुमार, आयुश जुगरान, रोहन आर्य आदि मौजूद रहे। उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव चंद्रकांत आर्य ने बताया कि रविवार को अंडर-19 डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला विकासनगर और ऋषिकेश के बीच खेला जायेगा।