{"_id":"69f8bd0f4e5ac4d4eb03ca3e","slug":"vikasnagar-news-two-history-sheeter-externed-for-six-months-police-drop-them-off-at-himachal-pradesh-border-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar News : दो हिस्ट्रीशीटर छह माह के लिए जिला बदर; पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की सीमा में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar News : दो हिस्ट्रीशीटर छह माह के लिए जिला बदर; पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की सीमा में छोड़ा
Mon, 04 May 2026 09:07 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 04 May 2026 09:07 PM IST
सार
राहुल कश्यप के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी और नकबजनी सहित सात प्राथमिकी दर्ज हैं। आसिफ के खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य अपराधों के कुल 18 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
विकासनगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दो हिस्ट्रीशीटर को गुंडा अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। कश्यप मोहल्ला जीवनगढ़ निवासी राहुल कश्यप और मुस्लिम बस्ती निवासी आसिफ को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब की सीमा पर जिले से बाहर छोड़ा गया। जिलाधिकारी ने पुलिस की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन
दहेज के लिए पत्नी की हत्या: शादी में बाइक नहीं मिलने पर था विवाद, पहले गला घोंटकर मारा, फिर ले गया अस्पताल
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि राहुल कश्यप के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी और नकबजनी सहित सात प्राथमिकी दर्ज हैं। आसिफ के खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य अपराधों के कुल 18 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
दोनों अपराधियों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा था। दोनों को सख्त हिदायत दी है कि वे निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश न करें। इस कार्रवाई के संबंध में हिमाचल प्रदेश पुलिस को भी सूचित किया गया है।