{"_id":"6a2800477f2764ca4006c7f1","slug":"vikasnagar-news-pressure-exerted-for-determination-of-unborn-child-attempt-made-to-kill-by-electric-shock-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar: पत्नी पर भ्रूण परीक्षण का दबाव बनाया, करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar: पत्नी पर भ्रूण परीक्षण का दबाव बनाया, करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
Tue, 09 Jun 2026 05:33 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:33 PM IST
सार
पिता ने आरोप लगाया है कि दामाद ने उनकी बेटी के साथ फट्टे से मारपीट की और करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की। उसके गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के जस्सोवाला निवासी युवक बबलू पर पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण कराने का दबाव बनाने और विरोध करने पर करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। शिकायत में मारपीट के कारण गर्भस्थ शिशु की मौत होने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का उपचार दून अस्पताल में चल रहा है। आरोपी मूल रूप से हरियाणा के पानीपत जिले का रहने वाला है। देर रात उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया बालूवाला निवासी शेर सिंह ने शिकायत दी। उन्होंने आरोपी पर उनकी गर्भवती बेटी के मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने शिकायत में कहा कि पहले से दो बेटियां होने के कारण आरोपी उनकी बेटी पर गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग परीक्षण कराने का दबाव बना रहा था। उनकी बेटी के मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।
विज्ञापन
Chamoli: रोली के पास मिला लापता युवक का शव, दोस्तों ने कपड़ों से की पहचान, कर रहा था पॉलिटेक्निक
विज्ञापन
आरोप है कि आठ जून को आरोपी ने उनकी बेटी के साथ फट्टे से मारपीट की और करंट लगाकर जान से मारने की कोशिश की। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उनकी बेटी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर और बाद में गंभीर हालत होने पर दून अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने गर्भस्थ शिशु की मौत की पुष्टि की।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।