फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar News Mining dumpers trample cattle five buffaloes killed Many seriously injured

Vikasnagar: खनन डंपरों ने मवेशियों को रौंदा, पांच भैंसों की मौत, तीन भैंस और एक गाय गंभीर घायल

Fri, 27 Feb 2026 06:24 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 27 Feb 2026 06:24 PM IST
सार

कल्याणपुर निवासी वन गुर्जर यूसुफ 15 मवेशियों को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से अपने डेरे की ओर लेकर आए रहे थे। इस दौरान दो डंपरों ने मवेशियों को टक्कर मारकर रौंद दिया।

विज्ञापन
Vikasnagar News Mining dumpers trample cattle five buffaloes killed Many seriously injured
हादसे के बाद जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बल्लूपुर-पांवटा फोरलेन हाईवे पर शुक्रवार सुबह आदूवाला में मित्रा ढाबा के पास दो तेज रफ्तार खनन डंपरों ने सड़क पर जा रहे मवेशियों को रौंद दिया। दुर्घटना में पांच भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन भैंस और एक गाय गंभीर रूप से घायल हैं। पशुपालक वन गुर्जर डंपरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। घायल पशुओं को उपचार के लिए गो सदन भिजवाया गया है। पुलिस ने दोनों डंपरों को चौकी में खड़ा करवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर निवासी वन गुर्जर यूसुफ 15 मवेशियों को हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से अपने डेरे की ओर लेकर आए रहे थे। सुबह करीब 5.30 बजे धर्मावाला की ओर से आ रहे दो डंपरों ने मवेशियों को टक्कर मारकर रौंद दिया। सूचना पर हरबर्टपुर चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


Dehradun:  'यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू संगठन ने एलिवेटेड रोड पर लिखा, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने पांच भैंसों की मौत हो चुकी थी। तीन भैंस और एक गाय घायल थी। शीशमबाड़ा से पशु चिकित्सकों की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। चिकित्सकों ने घायल पशुओं को उपचार के लिए गोसदन भिजवाया। उन्होंने बताया दोनों वाहनों को चौकी में खड़ा करवा दिया है। उन्होंने बताया पशुपालक की ओर से अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पशुपालक यूसुफ ने बताया मवेशी ही उसकी आजीविका का साधन है। एक साथ पांच मवेशियों की मौत और चार के घायल होने के कारण हुए नुकसान से उनकी आजीविका पर संकट में आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed