फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar News jeep crashed through wall and entered house one-and-a-half-year-old girl died

Vikasnagar: दीवार तोड़कर घर में घुसा वाहन, चपेट में आने से डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौत, किशोर घायल

Thu, 22 Jan 2026 11:59 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Jan 2026 11:59 PM IST
सार

तेज रफ्तार वाहन सेलाकुई से बहादुरपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया जो एक दुकान के सामने की दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया। इस दौरान एक बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन
Vikasnagar News jeep crashed through wall and entered house one-and-a-half-year-old girl died
दीवार तोड़कर घर में घुसी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सेलाकुई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार वाहन दीवार तोड़कर घर में घुस गया। वाहन ने डेढ़ वर्षीय बच्ची ताशी गुप्ता और वेदांश (16) को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए परिजन धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। जीप चालक स्थानीय भाजपा नेता का भतीजा बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देर शाम को एक तेज रफ्तार वाहन सेलाकुई से बहादुरपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया जो एक दुकान के सामने की दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया। इस दौरान एक बच्ची और किशोर वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


Mussoorie: पानी बैंड के पास हादसा, सेल्फी के चक्कर में खाई में गिरा व्यक्ति, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोर को भी कुछ चोटें आईं। परिजन घायल बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मृतका के पिता इंजीनियर हैं और वह अपने पिता की इकलौती संतान है।

जानकारी के मुताबिक वाहन का एक्सल टूटने से हादसा होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इसका पता चल पाएगा। पुलिस दुर्घटना का कारण वाहन के आगे जानवर का आना बता रही है। वाहन लक्खनवाला निवासी युवक चला रहा था। पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed