{"_id":"64155f2b8c4c1a8b040d78c4","slug":"vikasnagar-news-jal-vidyut-nigam-notice-to-remove-illegal-encroachment-near-shakti-nahar-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar: शक्ति नहर किनारे से अतिक्रमण हटाने को UJVNL ने दिया नोटिस, कब्जाधारियों में हड़कंप की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar: शक्ति नहर किनारे से अतिक्रमण हटाने को UJVNL ने दिया नोटिस, कब्जाधारियों में हड़कंप की स्थिति
Sat, 18 Mar 2023 12:23 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:23 PM IST
सार
जलविद्युत निगम का दावा है कि नहर किनारे बसे लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जे किए हैं। यहां करीब 600 परिवार प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
नोटिस मिलने के बाद अधिवक्ता के चेंबर के सामने इकट्ठा कब्जाधारक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून के विकासनगर में शक्ति नहर किनारे से अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटाने की जल विद्युत निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। जल विद्युत निगम ने शनिवार को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर कब्जे हटाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
600 परिवार होंगे प्रभावित
शक्ति नहर के दोनों किनारों पर स्थित जल विद्युत निगम की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके रह रहे 600 परिवारों को निगम ने अपने कब्जे हटाने के नोटिस जारी किए थे। नोटिस की मियाद पूरी हो चुकी है जिसके चलते जल विद्युत निगम प्रशासन के साथ कब्जे हटाने की तैयारी को लेकर रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। वहीं, शनिवार को फिर से नोटिस जारी किया गया है।