फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar is going to get a big gift of high level medical facilities in the new year.

Dehradun News: नए साल में पछवादून को मिलेगा उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा से लैस अस्पताल

Mon, 18 Dec 2023 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Vikasnagar is going to get a big gift of high level medical facilities in the new year.
I डाकपत्थर में अंतिम चरण में 12.60 करोड़ के अस्पताल का निर्माण कार्य
विज्ञापन

I

I
I

I 4.46 करोड़ के नए भवन में शिफ्ट होगी पीएचसी हरबर्टपुरI



नए साल में विकासनगर को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। डाकपत्थर में 50 बेड के अस्पताल और पीएचसी हरबर्टपुर के नए भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। दोनों ही अस्पताल विधायक मुन्ना सिंह चौहान के ड्रीम प्राजेक्ट में शामिल हैं। जनवरी या फरवरी में दोनों अस्पतालों के लोकापर्ण की उम्मीद जताई जा रही है।



उप जिला विकासनगर में जौनसार बावर, पछवादून, सीमांत हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल के मरीज उपचार के लिए आते हैं। अस्पताल में पर्याप्त जगह न होने के चलते यहां चिकित्सकीय सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पा रहा था। यहां ट्रामा सेंटर, एमआरआई, सिटी स्कैन, आईसीयू जैसी सुविधाएं नहीं हैं। इमरजेंसी सुविधा भी बेहद सीमित है। पर्वतीय क्षेत्रों में आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के चलते यहां ट्रॉमा सेंटर और उच्चस्तरीय इमरजेंसी सुविधा की बड़ी दरकार है।
विज्ञापन




क्षेत्रवासियों और सीमांत क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल की कार्ययोजना तैयार की थी। दिसंबर 2021 में विधायक ने डाकपत्थर में 12.60 करोड़ रुपये के 50 बेड के अस्पताल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा था कि अस्पताल में ट्रॉमा के साथ सभी विशेषज्ञ सुविधा मिलेगी। यह अस्पताल इमरजेंसी में प्रयोग होने वाले सभी चिकित्सा उपकरणों से लैस होगा। अस्पताल का निर्माण अब अंतिम चरण में हैं। निर्माण कार्य पूरा होने पर करीब 4.5 लाख की आबादी को इसका फायदा मिलेगा। खासकर यहां दुर्घटनाओं में घायल होने वाले मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरबर्टपुर भी नगरपालिका के पुराने भवन के दो कमरों में चल रहा है। यह अस्पताल करीब 25 हजार की आबादी को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के खोला गया था। यहां उपचार तो दूर, मरीज भर्ती करने और सामान रखने तक की सुविधा नहीं है। विधायक ने अस्पताल के निरीक्षण के बाद नए भवन के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया। जनवरी 2023 में 4.46 करोड़ की लागत से बनने वाले अस्पताल के भवन की नींव रखी। 11 महीने में ही अस्पताल का भवन लगभग बनकर तैयार हो गया है। नए साल में जनवरी में पीएचसी हरबर्टपुर के भवन के लोकापर्ण की उम्मीद जताई जा रही है।





I
I

I- जौनसार बावर और पछवादून क्षेत्र में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना मेरी प्राथमिकता है। चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और पुराने अस्पतालों को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक कारगर रोड मैप तैयार किया गया। निश्चित रूप से डाकपत्थर और पीएचसी हरबर्टपुर के नए अस्पताल का लाभ जनता को मिलेगा। नए साल में दोनों ही स्वास्थ्य प्रोजेक्ट पूरे होने जा रहे हैं।
I

I
I

Iमुन्ना सिंह चौहान, विधायक, विकासनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed