फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vikasnagar 10th class student dies due to drowning in Tons

Dehradun News: टोंस में डूबने से विकासनगर के 10वीं के छात्र की मौत

Wed, 10 Apr 2024 04:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Vikasnagar 10th class student dies due to drowning in Tons
टोंस नदी में डूबने से मंगलवार को 10वीं के छात्र की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। मृतक की पहचान मूल रूप से चकराता तहसील के बिजनू गांव निवासी दक्ष चौहान (16) पुत्र स्वर्गीय बृजेश चौहान के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ बाबूगढ़ स्थित शिवलोक कॉलोनी में रह रहा था।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, दक्ष चौहान हिमाचल प्रदेश के खोदरी-माजरी गांव स्थित गुप्त सहस्रधारा में पिकनिक मनाने आया था। उसके साथ उसके दोस्त भी थे। दोपहर के समय वह गुप्त सहस्रधारा के नीचे बह रही टोंस नदी में दोस्तों के साथ नहाने उतर गया। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। बेसुध हालत में साथियों ने उसे बाहर निकाला और उप जिला अस्पताल विकासनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यहां से परिजन शव को घर ले गए। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। बीमारी के चलते करीब छह माह पूर्व उसके पिता का निधन हो गया था। उसकी मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी डाकपत्थर पंकज तिवारी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घटनास्थल हिमाचल का था। परिजनों की ओर से भी कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed