{"_id":"5977458d4f1c1bfc688b4811","slug":"vijilence-team-raid-in-factory-for-electricity-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बिजली से चल रही थी मेटल गलाने की फैक्ट्री, ऐसे आए पकड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बिजली से चल रही थी मेटल गलाने की फैक्ट्री, ऐसे आए पकड़ में
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
Updated Tue, 25 Jul 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
electricity theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम की देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने स्थानीय अधिकारियों की मदद से भगवानपुर के रायपुर क्षेत्र में छापे मारा गया। छापे में चोरी की बिजली से संचालित हो रही मेटल गलाने की फैक्ट्री को पकड़ा। बिना मीटर के डायरेक्ट लाइन से बिजली चोरी की जा रही थी। एसडीओ ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
रुड़की में बढ़ते लाइनलास को देखते हुए अब ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बिजली चोरी के खिलाफ कमर कस ली है। भगवानपुर क्षेत्र में एक दिन पहले ही हाईटेक तरीके से आटा चक्की में डिवाइस और रिमोट से बिजली चोरी का खुलासा किया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद मंगलवार को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ रायपुर क्षेत्र में छापा मार कर एक फैक्ट्री को पकड़ा, जहां मेटल गलाने का कार्य किया जाता है। ऊर्जा निगम अधिकारियों के अनुसार आरोपी की ओर से सीधे बिजली की लाइन में तार डालकर चोरी से फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, जिसकी शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस और स्थानीय टीम की ओर से कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम ग्रामीण खंड के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि विजिलेंस टीम के साथ मिलकर रायपुर में चोरी की बिजली से चल रही फैक्ट्री पकड़ी गई है। उन्होंने बताया कि मामले में क्षेत्रीय एसडीओ सजल हटवाल की ओर से आरोपी लुकमान पुत्र नजीर अहमद के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने बिजली चोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।