फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vijay hazare trophy team uttarakhand win to beat puducherry

विजय हजारे ट्रॉफी: पुडुचेरी को पछाड़ टीम उत्तराखंड ने पहली जीत दर्ज की अपने नाम

Sat, 22 Sep 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 22 Sep 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
Vijay hazare trophy team uttarakhand win to beat puducherry
क्रिकेट

विजय हजारे ट्रॉफी में पुडुचेरी को 65 रनों से हराकर उत्तराखंड ने बीसीसीआई की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी पहली ऐतिहासिक जीत हासिल कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने करणवीर के शानदार 100 और वैभव भट्ट के 73 रनों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 291 रन बनाए।

विज्ञापन


जवाब में खेलने उतरी पुडुचेरी की पूरी टीम सनी राणा (चार विकेट) और दीपक धपोला (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के आगे 45.2 ओवर में 226 पर ढेर हो गई। पुडुचेरी के अभिषेक नायर अंतिम बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। उन्होंने 94 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


शुक्रवार को आनंद, गुजरात स्थित शास्त्री मैदान में विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में पुडुचेरी ने टॉस जीतकर उत्तराखंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। ओपनिंग करने उतरे विनीत सक्सेना एक रन बनाकर पंकज सिंह की गेंद पर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे ओपनर करणवीर और वैभव भट्ट के बीच 33 ओवर में 173 रनों की साझेदारी हुई। करणवीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 114 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 100 रन बनाए।

वैभव भट्ट ने 103 गेंदों में चार चौकों व एक छक्के की मदद से 73 रन बनाकर करणवीर का पूरा साथ दिया। इसके बाद मैदान पर उतरे कप्तान रजत भाटिया 10 और वैभव सिंह 12 रन बनाकर आउट हुए।

अंत में मलोलन रंगराजन और विकेटकीपर सौरभ रावत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में 54 रन जोड़े। रंगराजन ने 26 गेंदों में 36 और सौरभ रावत ने 20 गेंदों में 36 रन बनाए। दीपक धपोला ने और डीके शर्मा ने सात रन बनाए। पुडुचेरी के पंकज सिंह ने 68 रन देकर तीन, नारायणन ने 65 रन देकर दो और फबीद अहमद को 55 रन देकर एक विकेट लिया।

जीत के हीरो

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुडुचेरी के लिए गोविंदराजन (58) और रोहित (23) ने पहले विकेट के लिए 4.1 ओवर में तेजतर्रार 41 रन जोड़े। दूसरे विकेट के लिए गोविंदराजन और अभिषेक नायर ने 86 रन की साझेदारी की। इसके बाद टीम ने लगातार विकेट गंवाए। 40.5 ओवर में पुडुचेरी ने 177 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अंतिम विकेट के लिए अभिषेक नायर और गोपालकृष्णन के बीच 19 गेंदों में 49 की साझेदारी हुई।

अभिषेक नायर दुर्भाग्यशाली रहे और 94 रन बनाकर अंतिम बल्लेबाज के रूप में दीपक धपोला का शिकार बने। उत्तराखंड के सनी राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 ओवर में 52 रन देकर चार, दीपक धपोला ने 49 रन देकर दो और डीके शर्मा, मलोलन रंगराजन व मयंक मिश्रा ने एक-एक विकेट लिया। 

करणवीर- 100 रन
वैभव भट्ट- 73 रन 
सनी राणा- 4 विकेट
डीके शर्मा- 2 विकेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed