{"_id":"5da825de8ebc3e93d0286315","slug":"vijay-hazare-trophy-2019-uttarakhand-last-chance-to-qualify","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी 2019: क्वार्टर फाइनल में पहुंची पुडुचेरी, उत्तराखंड बाहर","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
विजय हजारे ट्रॉफी 2019: क्वार्टर फाइनल में पहुंची पुडुचेरी, उत्तराखंड बाहर
Fri, 18 Oct 2019 08:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 18 Oct 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
मैच के दौरान खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय हजारे ट्रॉफी में प्लेट ग्रुप की क्वालीफाइंग तस्वीर बृहस्पतिवार को साफ हो गई। पुडुचेरी ने सर्वाधिक अंकों के साथ क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, पुडुचेरी की जीत और चंडीगढ़ के हाथों मिली हार से उत्तराखंड की क्वालीफाइंग की उम्मीद खत्म हो गई।
विज्ञापन
क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें दिनभर उत्तराखंड व पुडुचेरी के अलग-अलग मुकाबलों पर टिकी रहीं। उत्तराखंड के प्रशंसक जीत और अंकों के समीकरण में आगे चल रही पुडुचेरी की हार की उम्मीद में मैच के अंतिम परिणाम तक डटे रहे।
विज्ञापन
पहले मैच में पुडुचेरी ने असम को शिकस्त देकर उत्तराखंड टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद आखिरी मैच में उत्तराखंड टीम को चंडीगढ़ ने शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। प्लेट ग्रुप में पुडुचेरी 32 अंक के साथ पहले और उत्तराखंड व चंडीगढ़ की टीम 24 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले मुकाबले में उत्तराखंड टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि बाद में अंतिम सीजन की चैंपियन टीम विदर्भ के हाथों सम्मानजनक हार का सामना करके बाहर होना पड़ा था।