{"_id":"5d96d6518ebc3e93a170c887","slug":"vijay-hazare-trophy-2019-uttarakhand-and-chandigarh-match-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी: उत्तराखंड और चंडीगढ़ के मुकाबले आज, उन्मुक्त की कप्तानी में मिजोरम से टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय हजारे ट्रॉफी: उत्तराखंड और चंडीगढ़ के मुकाबले आज, उन्मुक्त की कप्तानी में मिजोरम से टक्कर
Fri, 04 Oct 2019 02:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:49 PM IST
सार
मनन वोहरा की कप्तानी में चंडीगढ़ की भिड़ंत असम से होगी
विज्ञापन
cricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजय हजारे ट्रॉफी में आज प्लेट ग्रुप की दो बड़ी टीमें उत्तराखंड व चंडीगढ़ टीमों के दो अलग-अलग बड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं। उन्मुक्त चंद की कप्तानी में उत्तराखंड टीम का मुकाबला मिजोरम के साथ होगा। वहीं मनन वोहरा की कप्तानी में चंडीगढ़ की भिड़ंत असम से होगी। दोनों टीमों के मैच में रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है। ग्रुप क्वालीफाई करने के लिए दोनों टीमों के सामने कड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
दोनों टीमों के लिए नई है पिच
अभी तक तनुष क्रिकेट ग्राउंड में खेल चुकी उत्तराखंड टीम के लिए अब अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की पिच नई है। वहीं, चंडीगढ़ का मुकाबला कसिगा क्रिकेट ग्राउंड में हो रहा है, जहां टूर्नामेंट का पहला आयोजन है।
विज्ञापन
कसिगा की पिच की अब है परीक्षा
कसिगा क्रिकेट ग्राउंड की पिच को लेकर लंबे समय से असमंजस था। अब कसिगा ग्राउंड में मैच की मेजबानी का अवसर मिला है तो यह असल परीक्षा होने वाली है। दरअसल, बीसीसीआई से भेजे प्रतिनिधियों ने कसिगा क्रिकेट ग्राउंड की पिच को लेकर असंतुष्टि जताई थी। इसके बाद कसिगा ग्राउंड की पिच को तय समय के भीतर तैयार करने का अल्टीमेटम दिया और यह पिच तैयार कर ली गई। इसके बाद बीसीसीआई ने ग्राउंड को हरी झंडी दी।
विज्ञापन
आज के मुकाबले
उत्तराखंड बनाम मिजोरम, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी
चंडीगढ़ बनाम असम, कसिगा स्कूल
पुडुचेरी बनाम नगालैंड, राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर