Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance team cut off electricity connections of 10 defaulters

Dehradun News: विजिलेंस की टीम ने 10 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे

Tue, 18 Feb 2025 08:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Vigilance team cut off electricity connections of 10 defaulters
- विकासनगर क्षेत्र में ऊर्जा निगम की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। क्षेत्र में ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने बिजली बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई की है। बिल नहीं जमा करने वाले 10 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। जबकि, एक मीटर में गड़बड़ी की आशंका के चलते उसे सील कर दिया गया। उधर, कार्रवाई के दौरान टीम ने एक लाख रुपये का राजस्व भी वसूला है।

ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने विकासनगर के गीता भवन, मुस्लिम बस्ती, बाबूगढ़, चिरंजीवपुर, भीमावाला में बिजली के दो लाख रुपये तक के बकायेदारों पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने बंच केबल में कट लगाकर की जा रही बिजली चोरी की एक घटना को पकड़कर चोरी में उपयोग की जा रही केबल को जब्त करते हुए पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इसके साथ ही टीम ने एक मीटर में गड़बड़ी किए जाने की आशंका के चलते मीटर को सील कर दिया। उधर, टीम ने बकायेदारों पर कार्रवाई करते हुए 10 उपभोक्ताओं के बिजली संयोजन रद्द कर दिए। उपखंड अधिकारी अरशद अली ने बताया कि इस दौरान एक लाख रुपये के राजस्व की वसूली भी की गई है। विजिलेंस टीम में सहायक अभियंता विजिलेंस रोबिन सिंह, विकास कुमार, अनिल कुमार, अमित मित्तल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed