फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance team caught Assistant Commissioner GST Shashikant Dubey taking bribe Dehradun Uttarakhand News

Dehradun: असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी शशिकांत दुबे ले रहे थे रिश्वत, विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Tue, 25 Jun 2024 03:57 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 25 Jun 2024 03:57 PM IST
सार

असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी शशिकांत दुबे को विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते पकड़ लिया।विजिलेंस ने 75 हजार की घूस लेते गिरफ़्तार किया है। 

विज्ञापन
Vigilance team caught Assistant Commissioner GST Shashikant Dubey taking bribe Dehradun Uttarakhand News
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएसटी के सहायक आयुक्त शशिकांत दुबे को विजिलेंस ने 75 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रेस्टोरेंट संचालक से एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। बात 75 हजार रुपये पर बनी तो इसे लेने के लिए अधिकारी ने रेस्टोरेंट संचालक को लक्ष्मी रोड स्थित अपने दफ्तर बुलाया। पीछे से पहुंची विजिलेंस टीम ने दुबे को रिश्वत के साथ रंगेहाथ दबोच लिया। विजिलेंस ने दुबे के कैनाल रोड स्थित घर पर भी छापा मारा है, जहां से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपी अधिकारी को बुधवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


एसपी विजिलेंस धीरेंद्र कुमार गुंज्याल ने बताया कि राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक ने डायल 1064 पर शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि जीएसटी का सहायक आयुक्त शशिकांत दुबे पिछले दिनों उनके रेस्टोरेंट में आया था। वहां पर उसने बिल देखे तो कई तरह की खामियां गिना दीं। इसके बाद संचालक से कहा कि आने वाले समय में तुम्हें जीएसटी को लेकर बहुत परेशानियां आने वाली हैं। परेशानियों से पीछा छुड़ाने का झांसा देकर दुबे ने रेस्टोरेंट संचालक को अपने ऑफिस में बुलाया। तीन दिन पहले रेस्टोरेंट संचालक दुबे के ऑफिस में गए। वहां पर दुबे ने उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। रेस्टोरेंट संचालक ने दुबे से कहा भी कि उनका रेस्टोरेंट अभी छह महीने पहले ही खुला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Suicide: एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक इंचार्ज आशीष के होंठों पर लिपिस्टिक और माथे पर लगी हुई थी बिंदी, जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके दुबे ने एक न मानी और रिश्वत की मांग पर अड़ा रहा। कम करते करते रिश्वत की रकम 25 हजार रुपये घटाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया। एसपी ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच की गई तो आरोपों की पुष्टि हुई। इस पर ट्रैप के लिए विजिलेंस एसपी देहरादून सेक्टर रेणु लोहानी के नेतृत्व में टीम बनाकर शिकायतकर्ता के साथ भेजा गया। दुबे ने शिकायतकर्ता को अपने कार्यालय में बुलाया और उनसे 75 हजार रुपये लेकर अपनी ड्रॉर में रख दिए। पीछे से पहुंची विजिलेंस की टीम ने दुबे को गिरफ्तार कर रकम अपने कब्जे में ले ली। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

चल-अचल संपत्तियों के बारे में हो रही पूछताछ
एसपी ने बताया कि ट्रैप मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे किया गया था। इसके बाद से लगातार दुबे से पूछताछ की जा रही है। कैनाल रोड पर दुबे का घर है। वहां भी विजिलेंस ने पड़ताल की है। दुबे से उसकी चल और अचल संपत्तियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दुबे के घर से विजिलेंस को कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। हालांकि, अभी विजिलेंस ने इसका खुलासा नहीं किया है। फिलहाल आरोपी दुबे से विजिलेंस ऑफिस में पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed