फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance raid in Ayurveda University, documents seized in Uttarakhand Dehradun

Vigilance Raid: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विजिलेंस का छापा, कई मामलों से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिया

Sat, 06 Aug 2022 11:26 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Aug 2022 11:26 AM IST
सार

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 2017 से 2021 तक हुई अनियमितताओं की जांच चल रही है। इसी के  चलते विजिलेंस ने विश्वविद्यालय में छापा मारा। इससे पूर्व भी कई बार विजिलेंस विवि में छापा मार चुकी है।

विज्ञापन
Vigilance raid in Ayurveda University, documents seized in Uttarakhand Dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विजिलेंस ने छापा मारकर कई मामलों से संबंधित दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। करीब तीन घंटे अधिकारी विश्वविद्यालय कैंपस में मौजूद रहे। हालांकि, इस दौरान किसी से पूछताछ की बात सामने नहीं आई है। विजिलेंस आयुर्वेद विवि में कई अनियमितताओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन


इसमें विवि के लिए सामग्री खरीद, भर्ती और वित्तीय अनियमितताएं शामिल हैं। यह सब मामले 2017 से 2021 तक के सामने आए थे। विजिलेंस मामलों में खुली जांच कर रही है। इस संबंध में पहले विजिलेंस की टीमें अधिकारियों से पूछताछ भी कर चुकी है। हालांकि, अभी किसी मामले में विजिलेंस अंतिम फैसले तक नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...तिरंगा रैली के दौरान हादसा: पिथौरागढ़ हाईवे पर छात्र को कैंटर ने रौंदा, आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस के सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को टीम विश्वविद्यालय पहुंची थी। यहां पर कई अनुभागों में विजिलेंस के अधिकारियों ने छापा मारा। वहां से बहुत से दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया। इस दौरान किसी अधिकारी से पूछताछ नहीं की गई है। बताया जा रहा कि विजिलेंस कार्रवाई को शनिवार को भी जारी रख सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बयान दर्ज करने के लिए विजिलेंस ने कई अधिकारियों को नोटिस भी भेजे हैं। 

Vigilance Raid: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विजिलेंस का छापा, कई मामलों से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed