फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tiranga Rally Accident Student dies due to truck collision on highway

तिरंगा रैली के दौरान हादसा: पिथौरागढ़ हाईवे पर छात्र को कैंटर ने रौंदा, आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम

Sat, 06 Aug 2022 09:36 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट (चंपावत)।
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट (चंपावत)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 06 Aug 2022 09:36 AM IST
सार

शनिवार सुबह लोहाघाट पिथौरागढ़ हाईवे पर स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही थी। इस दौरान एक कैंटर ने 11 वर्षीय हिमांशु को रौंद दिया। आंखों के सामने हादसे को देख अन्य बच्चे भी डरे -सहमे हैं। वहीं इस घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
Tiranga Rally Accident Student dies due to truck collision on highway
पिथौरागढ़ लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूली रैली में शामिल एक छात्र को बेकाबू कैंटर ने रौंद दिया। छात्र की मौके में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुंची। इस दौरान यहां घटना से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे से अन्य स्कूली बच्चे भी सहम गए हैं। 

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय गैरी में कक्षा पांच का छात्र हिमांशु सिंह पुत्र हरीश सिंह (11) शनिवार को स्कूली रैली में जा रहा था। सुबह विद्यालय द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही थी, इसी दौरान पिथौरागढ़ डाक पार्सल ले जा रहे कैंटर ने छात्र को मल्ला बापरु के पास रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीसीयू के माध्यम से देश-विदेश पहुंचेगा गंगोत्री का गंगाजल, होनहार बच्चों को दी जाएगी कोचिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुंची। पुलिस शव को लोहाघाट लेकर गई। घटना के बाद से फरार चालक को घाट से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed