{"_id":"62ee01330fbdf3704e10de77","slug":"vigilance-raid-in-ayurveda-university-documents-seized-in-uttarakhand-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vigilance Raid: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विजिलेंस का छापा, कई मामलों से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vigilance Raid: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विजिलेंस का छापा, कई मामलों से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिया
Sat, 06 Aug 2022 11:26 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:26 AM IST
सार
आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 2017 से 2021 तक हुई अनियमितताओं की जांच चल रही है। इसी के चलते विजिलेंस ने विश्वविद्यालय में छापा मारा। इससे पूर्व भी कई बार विजिलेंस विवि में छापा मार चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुर्वेद विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विजिलेंस ने छापा मारकर कई मामलों से संबंधित दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। करीब तीन घंटे अधिकारी विश्वविद्यालय कैंपस में मौजूद रहे। हालांकि, इस दौरान किसी से पूछताछ की बात सामने नहीं आई है। विजिलेंस आयुर्वेद विवि में कई अनियमितताओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इसमें विवि के लिए सामग्री खरीद, भर्ती और वित्तीय अनियमितताएं शामिल हैं। यह सब मामले 2017 से 2021 तक के सामने आए थे। विजिलेंस मामलों में खुली जांच कर रही है। इस संबंध में पहले विजिलेंस की टीमें अधिकारियों से पूछताछ भी कर चुकी है। हालांकि, अभी किसी मामले में विजिलेंस अंतिम फैसले तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...तिरंगा रैली के दौरान हादसा: पिथौरागढ़ हाईवे पर छात्र को कैंटर ने रौंदा, आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम
विज्ञापन
विजिलेंस के सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को टीम विश्वविद्यालय पहुंची थी। यहां पर कई अनुभागों में विजिलेंस के अधिकारियों ने छापा मारा। वहां से बहुत से दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया। इस दौरान किसी अधिकारी से पूछताछ नहीं की गई है। बताया जा रहा कि विजिलेंस कार्रवाई को शनिवार को भी जारी रख सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बयान दर्ज करने के लिए विजिलेंस ने कई अधिकारियों को नोटिस भी भेजे हैं।
Vigilance Raid: आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विजिलेंस का छापा, कई मामलों से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिया