फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance asked for the names and addresses of the inspectors recruited in 2015 from the districts

दरोगा भर्ती धांधली: विजिलेंस ने जिलों से मांगे 2015 में भर्ती दरोगाओं के नाम-पते

Sun, 18 Dec 2022 08:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Vigilance asked for the names and addresses of the inspectors recruited in 2015 from the districts
दरोगा भर्ती धांधली मामले में विजिलेंस ने सभी जिलों से 2015 में सीधी भर्ती के दरोगाओं की सूची मांगी है। सभी जिलों में तैनात इन दरोगाओं के नाम, पते और पिता आदि के नाम की जानकारी ली जा रही है। विजिलेंस ने गत आठ अक्तूबर को इस मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से कई से पूछताछ भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

2015 दरोगा सीधी भर्ती में धांधली का पता स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की जांच के समय ही चला था। उस वक्त तक एसटीएफ के पास 15 दरोगाओं के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य थे, लेकिन एसटीएफ पुलिस का हिस्सा होने के चलते इसकी जांच विजिलेंस से कराए जाने की संस्तुति की गई। इस पर विजिलेंस ने प्राथमिक जांच की और 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें से कई पहले ही विभिन्न परीक्षा धांधलियों के आरोप में जेल में बंद हैं। यह परीक्षा पंतनगर विवि की ओर से कराई गई थी। इसमें विवि के एक पूर्व और एक वर्तमान अधिकारी को भी नामजद किया गया।
विज्ञापन

इन सभी से पूछताछ की गई है। अब विजिलेंस ने सभी जिलों को पत्र भेजकर वहां पर तैनात इस बैच के दरोगाओं का विवरण मांगा है। बताया जा रहा है कि विवरण मिलने के बाद इन सभी से पूछताछ की जाएगी। इनके संबंध में विजिलेंस के पास जो साक्ष्य मौजूद हैं, उनसे भी मिलान किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले डीजीपी अशोक कुमार ने कहा था कि यदि किसी के खिलाफ भी कोई साक्ष्य मिलता है तो उस पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। विजिलेंस के मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही इन सभी नकलची दरोगाओं के भी हाथ पैर फूले हुए हैं। हालांकि, अभी जांच कितने दिन चलेगी और कब निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
100 से अधिक दरोगा होने की आशंका
शुरुआती पड़ताल में 12 दरोगाओं के खिलाफ एसटीएफ को साक्ष्य मिले थे, लेकिन इनकी संख्या करीब 35 बताई जा रही है। ये दरोगा ऐसे हैं जिन्हें केस डायरी तक लिखना नहीं आता। मगर, इस बीच आशंका यह भी है कि ऐसे दरोगाओं की संख्या 100 से अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed