{"_id":"599dacb14f1c1be77c8b4735","slug":"video-viral-in-social-media-father-son-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल हुआ वीडियो तो पकड़ में आए अधिवक्त पर हमला करने वाले बाप-बेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल हुआ वीडियो तो पकड़ में आए अधिवक्त पर हमला करने वाले बाप-बेटे
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 23 Aug 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
arresting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया में एक वीडियो के वायरल होने के बाद अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वालों तक पहुंचने में पुलिस को आसानी हो गई। आरोपी बाप -बेटे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
नई बार एसोसिएशन के सचिव अरविंद पंवार पर सरेराहा जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल करने वाले आरोपी
पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किया गया डंडा भी
बरामद कर लिया गया है। मामले में कुछ और आरोपियों की भी पुलिस को तलाश है।
गणेशपुर निवासी एवं नई बार एसोसिएशन के सचिव अरविंद पंवार पर दो दिन पहले उस समय जानलेवा हमला कर
गंभीर रुप से घायल कर दिया गया था, जब वह अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस अपनी बाइक से घर लौट रहे
थे। हमलावरों ने उन पर डंडे से ताबड़तोड़ वार किए। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर था भारी दबाव
इस हमले का किसी ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया था। जिसके कारण पुलिस महकमें हड़कंप मच गया था। अधिवक्ताओं में भी इस घटना को लेकर गहरा रोष था। पुलिस ने इस मामले में हमलावर सनोज और उसके बेटे सागर एवं जैंटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर भारी दबाव बना हुआ था। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सनोज और जैंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पता चला है कि उनके साथ और भी लोग थे।
विज्ञापन
वहीं आसपास खड़े हुए थे, ताकि यदि कोई अधिवक्ता को बचाने के लिए आए तो वह लोग उसे रोक सकें। इस मामले में नामजद आरोपी सागर अभी फरार है। पुलिस उसकी भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।