फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   video revealed the molestation in nari niketan of dehradun.

VIDEO: दून नारी निकेतन में यौन शोषण का खुलासा

Sat, 21 Nov 2015 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Nov 2015 11:58 AM IST
विज्ञापन
video revealed the molestation in nari niketan of dehradun.

देहरादून नारी निकेतन में रह रही संवासिनियों के साथ दुष्कर्म के मामले ने हड़कंप मचा रखा है। अमर उजाला को मिले एक वीडियो में संवासिनी के साथ हुई बर्बरता का यह मामला उजागर हुआ। वीडियो में संवासिनियों ने सांकेतिक भाषा में नारी निकेतन में चल रहे घिनौने खेल के बारे में बताया है। अमर उजाला द्वारा सांकेतिक भाषा के एक्सपर्ट्स को वीडियो दिखाने पर यह सनसनीखेज खुलासा हुआ।

विज्ञापन


अमर उजाला को मिले वीडियो में दिख रहीं तीनों ही संवासिनी इस वक्त नारी निकेतन में हैं। इस तथ्य की पुष्टि कर ली गई है। मूल वीडियो अमर उजाला के पास सुरक्षित है। जांच टीम के मांगने पर इसे उपलब्ध भी करा दिया जाएगा। वीडियो से प्राप्त जानकारी के अनुसार न केवल नारी निकेतन में कुछ संवासिनियों के साथ दुष्कर्म हुआ, बल्कि बल्कि गर्भपात भी कराया गया।
विज्ञापन


पड़ताल के तहत अमर उजाला ने एक वीडियो की दो प्रतियां तैयार करवाई और एक ही समय में दो अलग-अलग स्थानों पर दो साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट्स को बिना कुछ भूमिका बताए वीडियो दिखाकर पूछा कि ये लड़कियां इशारों में क्या कह रहीं हैं ? जवाब में अमर उजाला रिपोर्टर गौरव मिश्रा को एक एक्सपर्ट ने बताया कि यह साफ तौर पर बता रही है कि दो आदमी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी सच्चाई जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे, देखें वीडियो

video revealed the molestation in nari niketan of dehradun.

पहले एक्सपर्ट की राय
दोनों ही मोटे शरीर के हैं। उनका कद भी लंबा है। दोनों वर्दीधारी हैं जो कभी-कभी टोपी लगाकर भी आते हैं। उनका व्यवहार बेहद आक्रामक और हिंसक होता है। वे आते हैं, कमरे में बंद कर देते हैं। फिर कुंडी लगा लेते हैं। एक बार मैंने देखा कि एक ने सलवार उतारी, दूसरे ने मारपीट की।

उसका ऊपरी हिस्सा पकड़कर रखा। फिर कमीज उतारी और फिर इन्होंने गलत काम किया। ऐसा कई बार होता रहा। लेकिन एक बार बहुत भयानक और हिंसक तरीके से हुआ। यह जानबूझकर पीड़ित युवती में खौफ पैदा करने के लिए किया गया। पीड़िता द्वारा विनती करने पर भी इन्होंने रहम नहीं किया और उसे पीटते रहे। साथ ही क्रूरतापूर्वक दुष्कर्म किया।

विशेषज्ञ का कहना है इसमें युवती साफ तौर पर कहना चाह रही है कि ये दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में आते थे। कई बार मोटरसाइकिल में पीड़िता को बीच में बिठा कर ले जाते थे। यहां मूंछोंवाला वर्दीधारी ही आगे-आगे रहता था। वह कभी हाथ से पकड़ता था और कभी छाती से भींच लेता था। कहीं दूसरे स्थान पर अक्सर लेकर जाते थे।

विशेषज्ञ ने किशोरी व युवती के इशारों के बाबत कहा कि एक बार तो पीड़िता के पेट में हमला किया गया। उसे पेट में मारा गया। उसके पेट में बच्चा था। उसके बच्चे को मार दिया गया। फिर कहीं फेंक दिया गया। वह दृश्य बहुत भयानक था। इस काम को भी दो लोगों ने अंजाम दिया। ये वर्दीधारी थे।

इनमें से एक मूंछ वाला था। उस दिन ये मोटर साइकिल में आए और फिर चले गए। उनमें से एक बहुत खतरनाक आदमी है। उसका यहां दबदबा है। विशेषज्ञ ने जानकारी दी कि यह भी संभव है कि गर्भपात करने वाले दिन भी दुष्कर्म किया गया हो। मानसिक तौर पर क्रूर लोग जानबूझकर ऐसा करते हैं।

उनका मत है कि युवती व किशोरी घटनाओं का घालमेल करती है। इनके विचारों में भले ही सामंजस्य नहीं है, लेकिन वे जो कहना चाह रही हैं वे बातें सौ फीसदी साफ हैं। शारीरिक दुष्कर्म होता रहा। गर्भपात भी हुआ, वह भी हिंसक ढंग से।

वीडियो पर क्लिक करें और देखें


जानिए, दूसरे एक्सपर्ट ने दी क्या राय

video revealed the molestation in nari niketan of dehradun.

अमर उजाला रिपोर्टर नलिनी गुसाईं ने दूसरे एक्सपर्ट से राय ली। उनकी राय कुछ इस प्रकार रही- वीडियो में दिख रहीं तीनों संवासिनियों की एक बात जरूर कॉमन है, कि वो कोई पुलिस वाला है। जो बेहद मोटा है और संबंध बनाने से पहले संवासिनियों की खूब पिटाई करता है।

अमर उजाला को मिला शिकायती पत्र जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट की मांग पर गुरुवार को उनके कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया। आरोपों की पड़ताल के लिए अपर जिलाधिकारी झरना कमठान के नेतृत्व में डीएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी शुक्रवार को राजकीय नारी निकेतन जाएगी।

इस एक वीडियो के बारे में खास बात यह है कि अलग-अलग समय में दो साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट्स ने कमोबेश एक ही जैसी राय दी है। दोनों एक्सपर्ट्स को मूक बधिर लोगों के बीच काम करने का लंबा अनुभव है। वे साइन लैंग्वेज में भी महारत रखते हैं। आग्रह पर हम उनकी पहचान नहीं दे रहे हैं।

यहां हम विनम्रता से कहना चाहेंगे कि अमर उजाला इन तथ्यों के सौ प्रतिशत सत्य होने का दावा नहीं करता। नारी निकेतन में एक संवासिनी के गर्भवती होने और फिर गर्भपात कराने की शिकायत मिलने पर अमर उजाला सीमित पड़ताल में जो जानकारी जुटा पा रहा है, उसे जिम्मेदार अधिकारियों के सामने रख रहा है कि वे गहराई से जांच करवाकर तथ्यों की पुष्टि करवाएं।

इसके साथ ही हम अपने पाठकों से भी आग्रह करते हैं कि अगर आपमें से कोई साइन लैंग्वेज समझते हैं तो इस वीडियो को ध्यान से देखें और। कोई नया तथ्य आपको इसमें नजर आता है तो हमें जरूर बतायें। जानकारी आप हमे amarujalalive@gmail.com पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed