फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vicious smuggler arrested with charas and MDM drug

Dehradun News: चरस और एमडीएम ड्रग के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2024 01:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Vicious smuggler arrested with charas and MDM drug
- शातिर ने बताया, लॉकडाउन में हुए नुकसान के बाद करने लगा था तस्करी
विज्ञापन

पुलिस ने चरस और एमडीएम ड्रग के साथ एक शातिर तस्कर को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 240 ग्राम चरस और 10 ग्राम एमडीएम ड्रग बरामद हुई है। उसके खिलाफ पहले ही एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी कोबरा गैंग का ही सदस्य बताया जा रहा है।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पिछले दिनों राजपुर पुलिस ने कोबरा गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ में गैंग के एक अन्य सदस्य शिवम गुप्ता निवासी टीएचडीसी कॉलोनी देहराखास का भी नाम सामने आया। बताया जा रहा है कि गुप्ता कोबरा गैंग का सरगना है। उसके संबंध में जब जानकारी जुटाई गई तो उसकी लोकेशन नोएडा में मिली। आरोपी शिवम गुप्ता को नोएडा स्थित एक घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में शिवम ने बताया कि वह पहले अनुराग चौक पर एप्पल रेस्टोरेंट और विजयपार्क में दून कॉफी हाउस चलाता था। लेकिन, लॉकडाउन में उसे नुकसान हुआ तो वह यहां से चला गया और अपने साथियों के साथ नशा तस्करी करने लगा। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर टीएचडीसी स्थित उसके घर से चरस और एमडीएम ड्रग बरामद हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed