फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   VHP international mahamantri statement about ram mandir construction

'25 साल से चल रही राममंदिर निर्माण की तैयारी'

Mon, 22 May 2017 06:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 22 May 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
VHP international mahamantri statement about ram mandir construction
फाइल फोटो

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय ने कहा कि जिस विश्वास के साथ अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के लिए 25 साल से तैयारी की जा रही है। उस विश्वास के साथ मंदिर का निर्माण भी अवश्य एवं हर हालत में होगा।

विज्ञापन

     
दिल्ली रोड स्थित ब्रह्मपुर गांव में चल रहे बजरंग दल के प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर में अमर उजाला से बातचीत में चंपत राय ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 25 साल से मंदिर निर्माण के लिए बनाई गई कार्यशाला में शिलाओं को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन पत्थरों से रामजन्म भूमि पर भव्य राममंदिर किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में अंतरराष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद ही नहीं अटल विश्वास भी है कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय राममंदिर निर्माण के पक्ष में आएगा, इसलिए संगठन मंदिर के निर्माण के लिए लगातार तैयारी भी करता आ रहा है, कहा कि  सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ी जनता होती है। जरूरत पड़ी तो जनता के सहयोग से राममंदिर का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपत राय ने बताया कि विहिप एवं बजरंग दल की ओर से 20 साल से प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। इस बार भी देश भर में संगठन की दृष्टि से बनाए गए 40 प्रांतों में 100 शिविरों में करीब 11 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें 40-40 शिविर सात दिवसीय युवक एवं युवतियों के चल रहे हैं।


इसके अलावा 20 शिविर गृहस्थ दायित्वान कार्यकर्ताओं के दस दिवसीय शिविर चल रहे हैं। इनमें कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति एवं देश समाज की रक्षा करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed