उत्तराखंड: पहाड़ से मैदान तक भीषण गर्मी ने छुड़ाए पसीने, पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सोमवार को पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। जसपुर क्षेत्र में सबसे अधिक 40.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में भी तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है। पहाड़ी इलाकों में भी तेज धूप के चलते गर्मी काफी अधिक बढ़ गई है।
सोमवार को राजधानी दून समेत प्रदेश के सभी क्षेत्रों में आसमान सुबह से साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप छाई रही। दोपहर के समय धूप की तेजी काफी अधिक बढ़ गई, जिससे गर्मी और उमस हुई। ऊधमसिंह नगर का जसपुर प्रदेश में सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया।
वहीं, जिले के अन्य क्षेत्रों और हरिद्वार में भी तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी देहरादून में भी गर्मी ने अपना कहर दिखाया और अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री तक पहुंच गया।
पहाड़ों में भी गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। उत्तरकाशी, अल्मोड़ा समेत कई अन्य क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं, अन्य पहाड़ी इलाकों का तापमान भी 25 डिग्री के पार बना हुआ है।
प्रमुख स्थानों का अधिकतम तापमान
स्थान तापमान
मसूरी 26
देहरादून 38.1
टिहरी 28.3
उत्तरकाशी 34
जोशीमठ 26
अल्मोड़ा 34
पिथौरागढ़ 30
मुक्तेश्वर 27.5
नैनीताल 28
पंतनगर 39
चंपावत 28
हरिद्वार 39
जसपुर 40.7