फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun After molestation of girl verification campaign was conducted in paltan Market 134 suspects custody

Dehradun: युवती से छेड़छाड़ के बाद पलटन सहित आसपास के बाजार में चला सत्यापन अभियान, हिरासत में लिए 134 संदिग्ध

Wed, 11 Sep 2024 02:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2024 02:44 PM IST
सार

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि सत्यापन न कराने वालों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Dehradun After molestation of girl verification campaign was conducted in paltan Market 134 suspects custody
युवती से छेड़छाड़ करने पर पलटन बाजार में व्यापारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलटन बाजार में युवती से छेड़खानी की घटना के बाद अब बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान शुरू किया गया है। एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को पलटन बाजार और इसके आसपास के बाजारों में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान 134 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सभी का पुलिस लाइन और थानों में सत्यापन कराया गया।

विज्ञापन


कर्मचारियों का सत्यापन न कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी पुलिस एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि गत सात सितंबर को पलटन बाजार में खरीदारी के लिए पहुंची युवती के साथ दुकान के कर्मचारी ने छेड़खानी की थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, व्यापारियों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन


पुलिस लाइन लाकर पूछताछ की गई
इसे लेकर सोमवार को व्यापारियों ने 10 घंटे तक पलटन बाजार को बंद रखकर प्रदर्शन किया। इसी क्रम में अब पुलिस ने सत्यापन अभियान शुरू किया। एसएसपी अजय सिंह टीम के साथ घंटाघर, पलटन बाजार, तहसील चौक, धामावाला बाजार, गांधी रोड, मोती बाजार आदि क्षेत्रों के बाजार में पहुंचे थे। इन बाजारों में 134 कर्मचारी, फड़, ठेले वाले आदि बिना सत्यापन के पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इन सभी को थाने, चौकी और पुलिस लाइन लाकर पूछताछ की गई। सभी के दस्तावेजों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का सत्यापन न कराने वाले दुकानदारों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई की जाएगी। महिला सुरक्षा को लेकर भी बाजार में प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान एसएसपी ने महिलाओं से बातचीत भी की। कहा कि बाजारों में महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए वहां पर पुलिस बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही साथ सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी, दिखा ऐसा नजारा... बढ़ने लगी ठंड

आज भी जारी रहेगा सत्यापन अभियान
एसएसपी ने बताया कि सत्यापन अभियान बुधवार को भी जारी रहेगा। बाजारों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। साथ ही दुकानदारों से भी सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। ताकि, यहां होने वाली किसी भी स्थिति पर नजर रखी जा सके।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed