फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicles will not go after eight o'clock on char dham yatra route

चारधाम यात्रा मार्ग पर रात आठ बजे के बाद नहीं जाएंगे वाहन

Thu, 25 May 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not go after eight o'clock on char dham yatra route

चारधाम यात्रा मार्ग पर रात आठ बजे के बाद सवारी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उत्तरकाशी में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना के बाद हरकत में आए पुलिस मुख्यालय ने यह निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन


डीजीपी की सख्ती के बाद चारधाम यात्रा मार्ग पर हादसे रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत यात्रा मार्ग पर वाहनों की ओवर स्पीड, ओवर लोडिंग और फिटनेस को लेकर पुलिस, आरटीओ और ट्रांसपोर्ट विभाग की संयुक्त टीम कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर चिंता जताई। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा ने बताया कि हादसों को रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों की ओवर स्पीड पर रोक लगाने के लिए रडार और लेजर स्पीड गन लगाई जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की एल्कोमीटर से चेकिंग होगी। संभावित दुर्घटना स्थलों को चिह्नित कर गति सीमा और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।


अनुबंधित बसों और अन्य प्राइवेट वाहनों के निर्धारित समय से पहले यात्रा पूरी करने पर कार्रवाई होगी। साथ ही वाहन चालकों को छोटे-छोटे प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed