{"_id":"5d6983d18ebc3e93b4343e34","slug":"vehicles-will-not-be-able-to-go-further-from-hanol-for-two-days-from-the-tuni-bridge-and-the-bloodshed-vikas-nagar-news-drn3180450159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनोल से दो दिन त्यूनी पुल और खूनीगाड़ से आगे नहीं जा सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनोल से दो दिन त्यूनी पुल और खूनीगाड़ से आगे नहीं जा सकेंगे वाहन
विज्ञापन
हनोल स्थित महासू देवता मंदिर।
- फोटो : VIKAS NAGAR
महासू मंदिर हनोल समेत जौनसार बावर के 12 स्थानों पर आयोजित होने वाले जागड़ा पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। बीते वर्ष ट्रैफिक प्लान न होने के कारण सड़क पर 10 किमी तक लंबा जाम लग गया था। जिसमें आम जनता के साथ ही कई वीआईपी भी जाम में फंस गए थे। इस बार तहसील प्रशासन ने जागड़ा पर्व के लिए एक ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। जिसके तहत एक और दो सितंबर को हनोल जाने वाले सभी यात्री वाहनों को त्यूूनी पुल और खूनीगाड़ के पास रोक दिया जाएगा। इससे आगे हनोल मंदिर तक पहुंचने के लिए लोगों को स्थानीय वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा। एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। पर्व के दौरान त्यूनी-हनोल-खूनीगाड़ मोटर मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। मालूम हो कि यह पहला मौका है जब हनोल में आयोजित होने वाले जागड़ा पर्व को लेकर विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। वहीं थैना, मेंद्रथ, लखवाड़, ठडीयार, बिसोई, बुल्हाड़, कोटी बावर, रायगी, कोटा तपलाड़, लखस्यार, टगरी, गबेला मंदिरों में भी पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
कल से लागू हो ये प्लान
विकासनगर। कल से त्यूनी-हनोल-खूनीगाड़ मोटर मार्ग पर जाने वाले सभी वाहनों को त्यूनी पुल और खूनीगाड़ के पास रोक लिया जाएगा। विकासनगर-मीनस-अटाल, शिमला-रोड़ू-आराकोट, चकराता-कोटी कनासर की ओर से आने वाले सभी निजी और व्यवसायिक वाहन त्यूनी पुल से आगे नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन त्यूनी पुल के पास वन विभाग के मैदान में पार्किंग किए जाएंगे। इससे आगे यात्रियों को स्थानीय वाहनों से हनोल तक का सफर तय करना पड़ेगा। त्यूनी पुल से हनोल तक के सफर के लिए श्रद्धालुओं को 35 रुपये किराए के रूप में देने होंगे। इसके साथ ही मोरी-उत्तरकाशी की ओर से आने वाले सभी यात्री वाहनों को खूनीगाड़ के पास किरोली मैदान में पार्क किया जाएगा। खूनीगाड़ से हनोल मंदिर तक के किराया 20 रुपये निर्धारित किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि लोगों की सुविधा के पर्याप्त मात्रा में यात्री वाहनों की व्यवस्था की गई है।
बहेगी लोक संस्कृति की बहार
नागथात । खत फरटाड़ के महासू देवता मंदिर लखस्यार में एक सितंबर को जागड़ा पर्व मनाया जाएगा। पं. अनुज नौटियाल ने बताया कि एक सितंबर रात को मंदिर में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रमों का आयोजन होगा। भंडारे की भी व्यवस्था की जाएगी। एक सितंबर को सुबह पूजा-पाठ के लिए देव पालकी को स्नान के लिए पवित्र जलस्रोत ले जाया जाएगा। जिसके बाद शाम को विशेष पूजा अर्चना होगी।