{"_id":"5d5aff138ebc3e896c559900","slug":"vehicles-stopped-on-tuni-chakrata-road-vikas-nagar-news-drn316853769","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यूनी-चकराता मार्ग पर वाहनों का संचालन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यूनी-चकराता मार्ग पर वाहनों का संचालन ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद तहसील और पुलिस प्रशासन ने चकराता से त्यूनी जाने वाले वाहनों को चकराता में ही रोक लिया है। विशेष परिस्थितियों में सिर्फ हल्के वाहनों को ही त्यूनी जाने की अनुमति दी जा रही है।
वाहनों को रोके जाने को लेकर सुबह के समय वाहन चालकों और तहसील प्रशासन के कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस के समझाने पर सभी चालक शांत हो गए। मालूम हो कि बीते शनिवार और रविवार को क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इससे नदियां उफान पर आ गईं। कई सड़कें भूस्खलन के कारण बंद हो गईं। ऐसे में मौसम विभाग की एडवाइजरी के बाद सोमवर को तहसील और पुलिस प्रशासन ने त्यूूनी जाने वाले यात्री वाहनों को बस स्टैंड और आलू मंडी के पास ही रोक लिया।
तहसीलदार चकराता केएस नेगी और थानाध्यक्ष चकराता अनूप सिंह नयाल ने बताया कि सिर्फ विशेष परिस्थितियों में ही वाहनों को त्यूनी जाने दिया जा रहा है। शाम पांच बजे के बाद सड़क पर वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। कहा कि आपदा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। मौसम ठीक होने पर आवाजाही को पूर्व की भांति बहाल कर दिया जाएगा।