फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicles going to Gangotri and Yamunotri will not go from Mussoorie Know Traffic Plan

Mussoorie: मसूरी नहीं जाएंगे गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले वाहन, आने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक प्लान

Mon, 29 May 2023 11:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 May 2023 11:02 PM IST
सार

वाहनों को विकासनगर के रूट से भेजा जाएगा। इसके अलावा पर्यटन सीजन में यातायात दबाव बढ़ने पर कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
Vehicles going to Gangotri and Yamunotri will not go from Mussoorie Know Traffic Plan
मसूरी में वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी की मालरोड निर्माणाधीन होने और पर्यटकों के वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते नया यातायात प्लान जारी किया गया है। इसके तहत गंगोत्री और यमुनोत्री जाने वाले वाहनों को मसूरी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन वाहनों को विकासनगर के रूट से भेजा जाएगा। इसके अलावा पर्यटन सीजन में यातायात दबाव बढ़ने पर कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।

विज्ञापन


मसूरी के इस नए प्लान को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने सोमवार को देहरादून के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मसूरी की मालरोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा चारधाम यात्रा के लिए भी बहुत से वाहन मसूरी से होते हुए जाते हैं।
विज्ञापन


Ganga Dussehra: बाहरी राज्यों से हरिद्वार आने वाले यात्री ध्यान दें, पांच जून तक लागू हुआ नया ट्रैफिक प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए नए प्रयोग जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि यह प्लान तत्काल लागू कर दिया गया है। बैठक में एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन, यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे आदि मौजूद रहे। 

ये है नया प्लान

- सभी छोटे चौपहिया वाहनों को स्प्रिंग रोड, वेवर्ली चौक से होते हुए एलबीएस एकेडमी और कैंपटी फॉल की ओर भेजा जाएगा।
- यातायात का अधिक दबाव होने पर मसूरी जाने वाले वाहनों को आईटीबीपी कैंप से पहले हाथीपांव होते हुए एलबीएस एकेडमी और कैंपटी फॉल की ओर भेजा जाएगा।
- गंगोत्री एवं यमुनोत्री जाने वाले वाहनों को मसूरी के बजाय विकासनगर होते हुए भेजा जाएगा।
- वीकेंड पर वाहनों को किंग्रेग पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। विशेषकर उन पर्यटकों के वाहनों को जिनके होटलों में पार्किंग की सुविधा न हो।
- यातायात का दबाव अधिक होने पर निकासी वाले वाहनों को बार्लोगंज, झड़ीपानी होते हुए देहरादून को भेजा जाएगा। ताकि मसूरी जाने वाले सुगमता से पहुंच सकें।
- वन-वे ट्रैफिक को सुगमता से चलाने के लिए स्प्रिंग रोड, वेवर्ली चौक, कैमल बैक रोड, हाथीपांव रोड की मरम्मत के लिए स्थानीय प्रशासन से वार्ता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed