फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vehicles getting 16 thousand damaged in RTO offices and police stations will be auctioned, instructions to prepare SOP

उत्तराखंड: आरटीओ दफ्तरों और थानों में कंडम हो रही 16 हजार गाड़ियां होंगी नीलाम, एसओपी तैयार करने के निर्देश

Fri, 22 Apr 2022 02:18 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 22 Apr 2022 02:18 PM IST
सार

मुख्य सचिव डॉ. संधू ने पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त बैठक ली। इस दौरान बताया गया कि कबाड़ हो रही गाड़ियों में करीब 1304 गाड़ियां तो अलग-अलग आरटीओ के माध्यम से सीज हुई हैं, जबकि करीब 14,500 गाड़ियां पुलिस के माध्यम से विभिन्न मामलों में सीज हुई हैं।

विज्ञापन
vehicles getting 16 thousand damaged in RTO offices and police stations will be auctioned, instructions to prepare SOP
प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के आरटीओ दफ्तरों और पुलिस थानों में सीज हुई 16 हजार से ज्यादा गाड़ियां अब नीलाम होंगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने इसकी नीलामी प्रक्रिया के लिए पुलिस विभाग को एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इनमें से जो वाहन नीलाम हो सकते हैं, उन्हें परिवहन विभाग और पुलिस अपने स्तर से पहले चरण में नीलाम करेंगे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव डॉ. संधू ने पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 16 हजार गाड़ियां ऐसी हैं जो कि लंबे समय से सीज हैं और पुलिस थानों और परिवहन कार्यालयों के परिसरों में इनकी भीड़ बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


कबाड़ हो रही इन गाड़ियों में करीब 1304 गाड़ियां तो अलग-अलग आरटीओ के माध्यम से सीज हुई हैं जबकि करीब 14,500 गाड़ियां पुलिस के माध्यम से विभिन्न मामलों में सीज हुई हैं। अभी भी रोजाना 50 से 60 वाहन पुलिस और 30 से 40 वाहन परिवहन विभाग के माध्यम से सीज होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है नीलामी का नियम
टैक्स जमा न करने वाले वाहन अगर सीज होते हैं तो उनके मालिकों को टैक्स जमा कराने के लिए 90 दिन का समय दिया जाता है। इसके बाद उन्हें दो नोटिस जारी किए जाते हैं। फिर भी टैक्स जमा नहीं करते तो उसकी नीलामी का प्रस्ताव शुरू हो जाता है। परिवहन मुख्यालय 21 दिन के भीतर नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर देता है।

यहां फंसा है पेच

पुलिस की ज्यादातर गाड़ियों की नीलामी में पेच फंसा हुआ है। दरअसल, पुलिस के तमाम वाहन ऐसे सीज होते हैं जो कि विभिन्न अपराधों का हिस्सा होती हैं। यह वाहन बतौर केस प्रॉपर्टी भी रखने पड़ते हैं। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने निर्देश दिए हैं कि जिन वाहनों का कोर्ट केस चल रहा है, उनके निपटारे के लिए विशेष तौर पर एसओपी तैयार की जाए।

परिवहन विभाग मई में करेगा नीलामी

परिवहन विभाग की ओर से बंद किए गए 1304 वाहनों में से 748 वाहन ऐसे हैं जो कि नियमानुसार नीलाम किए जा सकते हैं। इनमें से 115 वाहनों की नीलामी के लिए विभाग ने छह मई और 18 मई की तारीख तय कर दी है। बाकी वाहनों की नीलामी के लिए भी संबंधित आरटीओ से प्रस्ताव मंगाए जा रहे हैं। पहले चरण में परिवहन विभाग इन गाड़ियों की नीलामी करेगा। वहीं, पुलिस भी पहले चरण में नीलामी करेगी। इसके बाद एसओपी के तहत नीलामी की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़ें...उपचुनाव सीट पर धामी के दस बड़े एलान: भगवान गोरखनाथ से मांगा जीत का आशीर्वाद, कहा- चंपावत मेरी नई कर्म और धर्म स्थली

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed