{"_id":"cbca291618335e5bbc1a0a8de29b0e51","slug":"vehicles-collided-publicly-fight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों में हुई टक्कर, जमकर धुना एक दूजे को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों में हुई टक्कर, जमकर धुना एक दूजे को
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 18 Feb 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के लाल पुल पर दो वाहनों में टक्कर होने के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने बीच बचाव कर स्थिति को संभाल लिया। सुलह के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी पर मामला फिर गरमा गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ दोनों पक्षों की तहरीर ले ली है।
विज्ञापन
पटेलनगर के ब्रहमपुरी निवासी दो युवकों की लालपुल पर बाइक और बुलेट टकरा गई। इसी पर उनमें मारपीट हो गई। आरोप है कि रात में बुलेट सवार युवक ने साथियों के साथ मिलकर बाइक सवार की फिर से पिटाई कर दी, जिससे उसकेपैर में चोट आई। थाने में नामजद तहरीर देने के बाद पिटाई का शिकार हुए युवक के समर्थन में एक संगठन के कार्यकर्ता आ गए।
विज्ञापन
दिन भर बाजार चौकी पर उनका जमावड़ा लगा रहा। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने सुलह के प्रयास शुरू कर दिए। इसी बीच बातचीत के दौरान आरोपी पक्ष के युवक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की तो संगठन के लोग बिफर गए। माहौल गरमाया तो पुलिस ने टिप्पणी करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन