फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अल्मोड़ा: हादसे का शिकार हुआ बारातियों को ले जा रहा वाहन, तीन की मौत, कई घायल

Fri, 14 Dec 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Fri, 14 Dec 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
vehicle of baraat meet with an accident at almora
- फोटो : अमर उजाला

दौला नगरखान से बारातियों को लेकर बाड़ेछीना के धारी गांव लौट रही एक पिकप चनौली के पास करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पिकप में सवार तीन बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दस घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बाड़ेछीना के अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और आपदा राहत की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घटना का कारण ओवरलोडिंग और चालक के शराब के नशे में होना माना जा रहा है, हालांकि चालक के फरार हो जाने से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 

 

Trending Videos

चालक भी शराब के नशे में रहा होगा और वाहन पर नियंत्रण खो बैठा होगा

vehicle of baraat meet with an accident at almora
accident - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह धारी गांव के नरेंद्र राम की बारात बाड़ेछीना के सील-धारी गांव से करीब 15 किमी दूर स्थित दौला नगरखान के लिए गई। बाराती भार ढोने वाले दो पिकप वाहनों में सवार होकर गए, नियमानुसार इनमें सवारियां नहीं ढोई जा सकती हैं। शाम को लौटते वक्त बारातियों से लदी पिकप संख्या यूके 01-सीए- 0827 सड़क से करीब 100 फुट नीचे खाई में जा गिरी। बताया गया है कि पिकप में क्षमता से अधिक करीब 15 लोग सवार थे। दुर्घटना में किशन राम पुत्र नारायण राम, अमित राम पुत्र नंद राम और बहेड़ी के बैंड वादक (अज्ञात) की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को खाई से निकालना शुरू कर दिया।

 

 

दूसरे हादसे में एक व्यक्ति की मौत, चार लोग घायल

vehicle of baraat meet with an accident at almora
accident

बाद में एसडीएम भनोली अवधेश कुमार सिंह, तहसीलदार पीडी सनवाल के अलावा एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें भी घटना स्थल पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को बाड़ेछीना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद आठ घायलों को अल्मोड़ा के बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां देर रात उनका इलाज शुरू हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की हालत खतरे से बाहर

vehicle of baraat meet with an accident at almora
accident

इनमें से एक घायल बैंड वादक इरफान की गंभीर हालत को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। इधर पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने बेस अस्पताल जाकर घायलों का हाल पूछा। प्रशासन के अफसरों के अनुसार अधिकतर बाराती शराब के नशे में लग रहे थे। ऐसी संभावना है कि चालक भी शराब के नशे में रहा होगा और वाहन पर नियंत्रण खो बैठा होगा।   

विज्ञापन
vehicle of baraat meet with an accident at almora
accident

विकासखंड भैंसियाछाना के पनुवानौला-वृद्ध जागेश्वर मोटर मार्ग पर टाटा सूमो के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पनुवानौला स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेस अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया है। वृद्ध जागेश्वर से पनुवानौला आ रही एक टाटा सूमो यूके 01-1416 बृहस्पतिवार तड़के पनुवानौला वृद्ध जागेश्वर मोटर मार्ग पर धौनी गांव के पास खाई में जा गिरी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed