{"_id":"668a19b65c914fa6e9aee23c2b05f6fb","slug":"vehicle-number-plate-delay-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर प्लेट के लिए छह माह का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबर प्लेट के लिए छह माह का इंतजार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में वाहनों पर नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी उत्सव लिंक फिर लापरवाह हो गई है।
विज्ञापन
अक्तूबर में लिए गए वाहनों पर अब तक (पांच माह बाद) नंबर प्लेट नहीं लग सकी है। इससे वाहन चालक परेशान हैं। उस पर दिक्कत यह कि ये वाहन जैसे ही दूसरे राज्यों में प्रवेश करते हैं, नंबर प्लेट न होने पर उनका चालान कर दिया जाता है।
ऐसी कई शिकायतें परिवहन कार्यालय को मिली हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कि कंपनी से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। बताया कि कुछ दिन काम ठीक करने के बाद फिर लापरवाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
नोटिस सिर्फ दिखाने का
कंपनी को परिवहन मुख्यालय नोटिस जारी करता रहा है, लेकिन ये सिर्फ दिखाने के साबित हुए हैं। कार्रवाई के नाम पर कई बार कंपनी पर लाखों का जुर्माना भी लगाया गया, लेकिन वसूली कभी नहीं हुई।
विज्ञापन