{"_id":"68b52bfdf2d2876e85007afc","slug":"vehicle-from-up-full-of-passengers-met-with-an-accident-on-rishikesh-haridwar-highway-uttarakhand-news-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: ऋषिकेश हरिद्वार हाईवे के पास यात्रियों से भरी यूपी की बस दुर्घटनाग्रस्त, 20-25 लोग थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: ऋषिकेश हरिद्वार हाईवे के पास यात्रियों से भरी यूपी की बस दुर्घटनाग्रस्त, 20-25 लोग थे सवार
Mon, 01 Sep 2025 01:08 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:08 PM IST
सार
ऋषिकेश हरिद्वार हाईवे के पास यात्रियों से भरी यूपी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहान में 20-25 लोग सवार थे।
विज्ञापन
ऋषिकेश हरिद्वार राजमार्ग बस दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश हरिद्वार राजमार्ग पर काली की ढाल के समीप यात्रियों से भरी उत्तर प्रदेश का एक वाहन अनियंत्रित हो गया। वाहन अनियंत्रित होने से एक छोटा लीडर वाहन और एक कार इसकी चपेट में आ गए, वाहन में 20 से 25 यात्री सवार थे, जिनकी जान बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया। उसके बाद यातायात सुचारू हुआ। लोगों ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस की लापरवाही के चलते हैं यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Rudraprayag News: गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया के पास वाहन के ऊपर गिरा भारी बोल्डर, दो लोगों की मौके पर ही मौत
विज्ञापन
हरिद्वार से ऋषिकेश आने वाले भारी वाहनों को श्यामपुर चौकी से डायवर्ट कर नटराज की ओर भेजा जाता है, लेकिन पुलिस प्रशासन के लापरवाही के चलते भारी वाहन मुख्य बाजार की ओर प्रवेश कर रहे है,जिसके चलते यह हादसा हुआ है। गनीमत रही की इस घटना में किसी की जान नहीं गई।