यह 'खास' टमाटर देगा महंगाई को मात
राजधानी देहरादून में ग्राहकों को रुला रहे टमाटर के तेवर जल्द ढीले होने की संभावना है।
अभी तक मैदान के कई क्षेत्र पहाड़ी टमाटर के सहारे चल रहे हैं, लेकिन जानकारों का कहना है कि नासिक, अहमदाबाद, हल्द्वानी से टमाटर की आवक शुरू हो जाने से टमाटर के भाव उतरने की संभावना है।
मंगलवार को मंडी में टमाटर की आवक 1399.20 क्विंटल रही। इसके थोक में रेट आठ रुपए से लेकर 25 रुपए प्रति किलो के बीच बने रहे।
सौ फीसदी अधिक वसूल रहे फुटकर विक्रेता
इन पर फुटकर विक्रेताओं की तरफ से तकरीबन सौ फीसदी अधिक वसूली की जा रही है।
शहर की मंडियों में मंगलवार को भी यह तकरीबन 35-40 रुपए के बीच बिका। पटेलनगर मंडी, धर्मपुर मंडी, रिंग रोड मंडी, करनपुर मंडी सभी में टमाटर के भाव इसी के इर्द-गिर्द बने रहे।
प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी के निर्देश के बावजूद अभी तक मानिटरिंग की कोई व्यवस्था नहीं हुई है।
मंगलवार को मंडी समिति पदाधिकारियों की फुटकर विक्रेताओं के साथ बैठक जरूर हुई, लेकिन इन पर नजर के लिए किसी तरह की समिति का कोई गठन नहीं किया गया।
मंगलवार को मंडी में सब्जियों की स्थिति
सब्जी - आवक (क्विंटल में) - कीमत रु. में (थोक में प्रति किलो)
आलू - 936 - 12-20
प्याज - 722 - 18-25
करेला - 141 - 6.50-14.50
गोभी - 417 - 8-25
लौकी - 322 - 8-12
भिंडी - 74 - 9-15
तोरई - 497 - 6.50-14.50
मिर्च - 32 - 12-25
अरबी - 25 - 12-20
बैंगन - 105 - 8-18
शिमला मिर्च - 102 - 12-25
(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-pravesk@ddn.amarujala.com और इस नंबर-9675859054 पर संपर्क कर सकते हैं।)