{"_id":"f7d6e92cab120f3b0cb2e142cd97a733","slug":"vegetable-price-hike-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटकर विक्रेताओं ने बढ़ाई सब्जी की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटकर विक्रेताओं ने बढ़ाई सब्जी की कीमत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Jul 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में फुटकर वालों की वसूली चरम पर है। इन पर कोई अंकुश काम नहीं कर रहा।
विज्ञापन
मंडी को मानिटरिंग के आदेश
पहले प्याज रुला रहा था, अब टमाटर आम आदमी के आंसू निकाल रहा है। उसकी थोक से दुगुनी कीमत वसूली जा रही है। रिटेलरों की मनमानी पर रोक के लिए प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने भी मंडी को मानिटरिंग के आदेश दिए हैं।
सोमवार को उनका पत्र मंडी पहुंचा है। समिति पदाधिकारी फुटकर वालों के साथ बैठक की बात कह रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या यह मनमानी रुकेगी?
इससे पहले भी प्रमुख सचिव के पत्र पर बैठक-बैठक खेला जा चुका है, लेकिन नतीजा, ढाक के तीन पात ही रहा है।
कमी नहीं फिर भी आसमान पर कीमत
टमाटर की मंडी में कमी नहीं। सोमवार को भी इसकी आवक 289 क्विंटल थी। नीलामी 12 से लेकर 22 रुपये के भाव में हुई। इसके बावजूद इसकी कीमत आसमान पर हैं। साफ है कि फुटकर वाले थोक भाव के दुगुने दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
पहाड़ से दून की मंडी पहुंच रहा टमाटर
उत्तरकाशी के नौगांव, बड़कोट, मोरी, आराकोट, टिहरी के नैनबाग आदि स्थानों से पहाड़ी टमाटर बड़ी मात्रा में दून की मंडी पहुंच रहा है।
यहां भी इस टमाटर की खासी डिमांड
उत्तर प्रदेश के रायबरेली, बनारस, हरियाणा के यमुनानगर समेत आस-पास के कई शहरों में पहाड़ी टमाटर की खासी डिमांड है। यह यहां से वहां सप्लाई होता है।