{"_id":"5e1ad7568ebc3e88173737b4","slug":"vdo-from-chamoli-district-death-in-suspicious-condition-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: यूआईआरडी में ट्रेनिंग पर आए चमोली के ग्राम विकास अधिकारी की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: यूआईआरडी में ट्रेनिंग पर आए चमोली के ग्राम विकास अधिकारी की संदिग्ध हालत में मौत
Sun, 12 Jan 2020 01:55 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले में तैनात ग्राम विकास अधिकारी का निधन हो गया। वह यूआईआरडी में ट्रेनिंग के लिए आए थे, ट्रेनिंग खत्म होने के बाद वह दो दिन से अपने रिश्तेदार के घर ठहरे थे, जहां अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
रिश्तेदार उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वीडीओ की मौत हार्टअटैक से होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
देहरादून के बीएल रोड निवासी राजीव कुमार (54) पुत्र लालटी चमोली जिले के ब्लॉक मुख्यालय में वीडीओ के पद पर तैनात थे। एक सप्ताह पहले वह रुद्रपुर स्थित यूआईआरडी में ट्रेनिंग के लिए पहुंचे थे। 10 जनवरी को ट्रेनिंग खत्म होने के बाद वह इसी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार धर्मपाल सिंह के घर चले गए। रविवार सुबह 3:30 बजे उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन
उल्टी होने पर रिश्तेदार उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और राजीव कुमार के परिजन भी देहरादून से पहुंच गए। धर्मपाल सिंह ने बताया उनके दो बेटे हैं। वहीं कोतवाल केसी भट्ट ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के कारणों की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगी।