{"_id":"6121ee10570e084d73275065","slug":"vatsalya-yojana-rudraprayag-khushi-got-the-support-of-minister-bus-rekha-arya","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग की खुशी को मिला मंत्री बुआ का साथ, रेखा आर्य ने फोन पर ली भतीजी की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग की खुशी को मिला मंत्री बुआ का साथ, रेखा आर्य ने फोन पर ली भतीजी की खबर
Sun, 22 Aug 2021 12:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:38 PM IST
सार
रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के कपणियां गांव की 9 वर्षीय खुशी की माता की मौत दो वर्ष पहले हो गई थी। तभी से उसके पिता के कंधों पर माता की भी जिम्मेदारी आ गई थी।
विज्ञापन
9 वर्षीय खुशी को अब मंत्री बुआ का साथ मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले की अपने माता-पिता को खो चुकी 9 वर्षीय खुशी को अब मंत्री बुआ का साथ मिला है। शनिवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने खुशी से फोन पर बात कर उसे हरसंभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही यह आश्वासन दिया कि उसकी बुआ हर परिस्थिति में उसके साथ है। मंत्री ने उसे वात्सल्य योजना का लाभ दिलाने की भी बात कही।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के कपणियां गांव की 9 वर्षीय खुशी की माता की मौत दो वर्ष पहले हो गई थी। तभी से उसके पिता के कंधों पर माता की भी जिम्मेदारी आ गई थी। कुछ दिनों पूर्व इस बालिका के पिता की भी मौत हो गई। माता-पिता की मौत के बाद खुशी के लिए मानो पूरी दुनिया उजड़ गई हो। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी लगने पर उन्होंने मौके पर विभागीय अधिकारियों को भेजा और जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि शनिवार को उन्होंने खुशी से दूरभाष के जरिये संपर्क किया। देहरादून अपने निवास स्थान से मंत्री ने बालिका खुशी को फोन लगाया और रुद्रप्रयाग जिले के कपणियां गांव की खुशी से बात की। मंत्री ने खुशी का हाल जाना। मंत्री ने खुद को बुआ के रूप में प्रस्तुत कर उसे हर समय मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
मंत्री ने उसे वात्सल्य योजना का लाभ दिलाने के साथ ही अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर खुशी को दिया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उसके साथ है, वह जीवन में खुद को अकेला न समझे, वह उसकी बुआ के रूप में उसके साथ है।