{"_id":"69de96e2f5ce0068c003c158","slug":"various-organizations-organized-programs-on-the-dehradun-news-c-5-1-drn1031-946588-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बाबा साइब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बाबा साइब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन
I- शहर में विभिन्न संगठनों ने मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंतीI
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम किए। नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन कार्यालय में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन व राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत संगठन के पदाधिकारियों ने बाबा साइब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कर्मचारियों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय महासचिव चौधरी नरेश वैध ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं। विनोद कुमार, आशुतोष, सुनील कुमार, पप्पू, अरविंद कुमार, राजेश कुमार, चेतन आदि मौजूद रहे। वहीं, घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है। वर्तमान समय में बाबा साहब की विचारधारा और अधिक प्रासंगिक हो गई है। इस दौरान रामू राजोरिया, डॉ. ललिता प्रसाद, मुकेश कुमार, अर्जुन सोनकर, आशु रतूड़ी, हिमांशु, प्रकाश नेगी, बिट्टू गुसाईं आदि मौजूद रहे।
वहीं, कांग्रेस भवन में भी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब को नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को मजबूत आधार दिया।
विज्ञापन
मदन लाल ने कांग्रेस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पार्टी कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में करन घाघट, धर्मपाल, नोहर सिंह, मानसिंह, गगन, प्रतिमा सिंह, पूनम सिंह आदि मौजूद रहे।