फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Varanasi Dehradun Janta Express train will run again from 7th April after two months

रेल से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, 7 अप्रैल से फिर चलेगी वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस

Wed, 03 Apr 2019 04:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Apr 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Dehradun Janta Express train will run again from 7th April after two months
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

दून से वाराणसी के लिए संचालित देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन आखिरकार दो माह बहाल कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने बताया कि ट्रेन का संचालन सात अप्रैल से किया जाएगा। जनता एक्सप्रेस सात अप्रैल को वाराणसी से देहरादून आएगी।

विज्ञापन


आठ अप्रैल को इसे देहरादून से वाराणसी के लिए रवाना किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन दो माह पूर्व रेलवे ने बंद कर दिया था। ट्रेन का संचालन ठप होने से उन यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा जिन्हें मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी जाना होता था। 

विज्ञापन

ट्रेन के फिर से संचालन की मांग कई बार उठी, लेकिन रेलवे प्रबंधन ने ट्रेन का संचालन नहीं किया। पिछले दिनों रेलवे बोर्ड की ओर से आदेश आया कि ट्रेन का संचालन 15 अप्रैल से किया जाएगा लेकिन यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए अब इसे रेलवे प्रशासन ने निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पूर्व सात अप्रैल से संचालित करने का निर्णय लिया है।

दूसरी ओर जनता एक्सप्रेस के संचालन से रेलवे अधिकारियों के साथ ही यात्रियों ने राहत की सांस ली है। गर्मी की छुट्टियों के चलते यात्रियों को अपने घरों के लिए जाने को यह ट्रेन काफी राहत देने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed