{"_id":"b02ca33fdc6d74f997c875c72e3b2a95","slug":"van-meet-with-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन खाई में गिरी, दो की मौत, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन खाई में गिरी, दो की मौत, 12 घायल
ब्यूरो / अमर उजाला, पोखरी
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कनकचौंरी-गोदी-गिंवाला मोटर मार्ग पर कनकचौंरी गांव के समीप एक मारुति वैन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
वैन में सवार दो लोगो की मौके पर मौत हो गई और 12 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीण कार्तिक स्वामी मंदिर में चल रहे यज्ञ में शामिल होने के बाद घरों को लौट रहे थे।
सोमवार को पोखरी से गोदी-गिंवाला गांव की ओर जा रही मारुति वैन शाम साढे़ चार बजे कनकचौंरी गांव के पास अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वैन में सवार 14 लोगों में से गोदी-गिंवाला निवासी कुंवर सिंह की 16 वर्षीय पुत्री पूजा और गांव के ही बलवीर सिंह के 13 वर्षीय पुत्र योगेश की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
घायलों को सीएचसी पोखरी में भर्ती कराया गया। आठ घायल पोखरी सीएचसी में ही भर्ती हैं जबकि चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर कर दिया गया। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने सीएचसी पोखरी पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा।
विज्ञापन
बता दें कि कनकचौंरी-गोदी-गिंवाला सड़क इन दिनों निर्माणाधीन है। हालांकि गोदी-गिंवाला गांव के समीप तक स्थानीय वाहनों की आवाजाही हो रही है।
घायलों की सूची
- अंकित, पुत्र बलवीर सिंह 14 वर्ष, गोदी-गिंवाला
- अनीता देवी पत्नी दयाल सिंह, उम्र 33 वर्ष, गोदी-गिंवाला
- राखी पुत्री दयाल सिंह, उम्र 15 वर्ष, गोदी-गिंवाला
- जीत सिंह, उम्र 36 वर्ष, गोदी-गिंवाला
- संतोष 22 वर्ष, गोदी-गिंवाला
- आरती पुत्री उत्तम सिंह 16 वर्ष, डमडम, रुद्रप्रयाग
- जीत सिंह, 44 वर्ष, गोदी-गिंवाला
- अनीषा पुत्री विक्रम सिंह, 20 वर्ष, गोदी-गिंवाला