{"_id":"66498d6f7674185aaf069366","slug":"valley-of-flowers-will-open-for-tourists-from-1st-june-uttarakhand-news-in-hindi-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: खूबसूरत वादियों का दीदार करने को हो जाएं तैयार, एक जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी फूलों की घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: खूबसूरत वादियों का दीदार करने को हो जाएं तैयार, एक जून से पर्यटकों के लिए खुलेगी फूलों की घाटी
Sun, 19 May 2024 11:06 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 19 May 2024 11:06 AM IST
सार
Valley of Flowers: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में जैव विविधता का भरपूर खजाना है। यहां कई तरह के दुर्लभ फूलों तो खिलते ही हैं, साथ में आप खूबसूरत वादियों का भी दीदार कर सकते हैं।
विज्ञापन
फूलों की घाटी
- फोटो : Facebook/ Uttarakhand Tourism
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए इस वर्ष एक जून को खोल दी जाएगी। नंदा देवी राष्ट्रीय वन प्रभाग इन दिनों घाटी में पर्यटकों के स्वागत की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
पर्यटकों व ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए फूलों की घाटी काफी मुफीद होती है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर घाटी में दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियां पाई जाती हैं। यहां जैव विविधता का खजाना है। 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं।
विज्ञापन
Chardham Yatra: पंच केदार में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुले, मुख्य पुजारी ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
उप वन संरक्षक बीबी मार्तोलिया ने बताया, घाटी में पहला दल घांघरिया से एक जून को रवाना किया जाएगा। दल को घाटी में ट्रैक के बाद उसी दिन वापस आना होता है। बताया, यहां के लोगों के लिए 200 रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए 800 रुपये ईको ट्रैक शुल्क निर्धारित है। घांघरिया में टूरिस्ट गाइड की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।