{"_id":"5cf121c6bdec22073706de3b","slug":"valley-of-flower-open-for-tourist-on-1st-june-know-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों के लिए कल खुल जाएगी फूलों की घाटी, दीदार करने के लिए चुकाना होगा इतना शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों के लिए कल खुल जाएगी फूलों की घाटी, दीदार करने के लिए चुकाना होगा इतना शुल्क
Sat, 01 Jun 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक जून यानी शनिवार से पर्यटकों के लिए खुल जाएगी। घाटी की सैर के लिए आम पर्यटकों को 150 और विदेशी पर्यटकों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
फूलों की घाटी तक पहुंचने के लिए वन विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। यात्रियों को गोविंद घाट से पुलना तक छोटे वाहन से जाना होगा। उससे आगे पूरा पैदल मार्ग है। फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने बताया कि घाटी तक पहुंचने के लिए हिमखंडों को काटकर रास्ता बनाया गया है।
विज्ञापन
वामण धोड़ में अस्थायी पुल तैयार किया गया है। घाटी में प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। प्लास्टिक का प्रयोग करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन