वेलेंटाइन वीक: प्यार से प्यार को कहिए, कुछ मीठा हो जाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोज-डे के साथ शुरू हुआ वैलेंटाइन्स वीक पूरी तरह से सोशल मीडिया पर छाया है। एक-एक दिन बीतने के साथ यह सुरूर तेजी से चढ़ रहा है। पहले दिन जहां फेसबुक, ट्विटर, लिंक्ड-इन, हाईक, मैसेंजर और व्हाट्स एप समेत तमाम पॉपुलर सोशल साइट्स और एप पर डिफरेंट कलर के रोज के साथ एक-दूसरे को प्रपोज करते नजर आए।
प्रपोजल्स में उर्दू के शेर और शायरियां भी काफी हिट रहीं। यूजर्स ने इन पर खूब लाइक्स और कमेंट्स किए। एक खास ट्रेंड और भी देखने को मिला, लोगों ने प्रपोज-डे के दिन अपने पेरेंट्स से भी प्यार का इजहार किया। ट्यूज-डे को चॉकलेट-डे है। इस खास मौके पर सोशल नेटवर्किंग साइट्स में अपने वैलेंटाइन को चॉकलेट गिफ्ट करने के लिए तमाम ऑप्शन्स दिए हैं।
गूगल पर ‘चॉकलेट डिलीवरी इन देहरादून’ की-वर्ड सर्च करते ही सैकड़ों साइट्स एवलेबल हैं, तो देर किस बात की है, फौरन गूगल पर जाइए और सर्च करके ऑनलाइन चाकलेट पर्चेज कीजिए और दीजिए अपने वेलेनटाइन को। हां एक बात और इस बार कंपनियां भी नई तरह की चॉकलेट लेकर आई हैं। तो हमारी तरफ से भी आप सबको हैप्पी चाकलेट डे...
ऑनलाइन परचेज
ww.lovenwishes.com/dehradun पर क्लिक करने के बाद मेन पेज पर गुलाब के फूल नजर आएंगे। इसके नीचे सेंड वैलेंटाइन्स-डे गिफ्ट्स एंड वैलेंटाइन्स-डे फ्लावर पर क्लिक करते ही ढेर से गिफ्ट के ऑप्शन आ जाएंगे, नेक्स्ट पेज पर रोज, टैडी बियर, केक, गिफ्ट, चॉकलेट्स, की रिंग, ग्रीटिंग कार्ड्स, स्पे, परफ्यूम, पर्स, गॉगल्स, रिस्ट वॉच के रेट्स और डिटेल दिए हैं। पसंदीदा ऑप्शन पर क्लिक करके ऑनलाइन, मिड नाइट डिलिवरी के भी ऑप्शन हैं।
चॉकलेट घोलेगी रिश्तों में प्यार की मिठास
तनाव घटाए, खुशमिजाज बनाए: डार्क चॉकलेट कोर्टिसोलने और केटेकोलामाईन हार्मोन का स्तर घटाती है। यह हार्मोन तनाव के लिए जिम्मेदार होते हैं। डार्क चॉकलेट आपको खुशमिजाज रखने में भी मदद करती है।
थामें बढ़ती उम्र को: डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत है। चॉकलेट की रोजाना डोज आपकी आंखों को झुर्रियों से दूर कर सकती है।
स्वाद ही नहीं स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर : डार्क चॉकलेट का सेवन हृदय रोगों से बचाता है। इससे रक्त वाहिकाओं में क्लॉटिंग की आशंका कम हो जाती है।
बीपी करें कंट्रोल : डार्क चॉकलेट शरीर में मौजूद उस एंजाइम को बाधित करता है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ाता है।
हर चॉकलेट कहती है आपसे कुछ अलग
चॉकलेट का सफर
कोको के पेड़ों की खोज 2000 वर्ष पूर्व की गई थी।
मैक्सिको और मध्य अमेरिका के लोग सबसे पहले चॉकलेट बनाया करते थे।
शुरुआत में चॉकलेट को खाया नहीं, पिया जाता था, यह तीखी हुआ करती थी।
1528 में मैक्सिको से स्पेन पहुंची चॉकलेट।
1606 तक इटली में भी चॉकलेट मशहूर हो गई।
1615 में फ्रांस ने ड्रिकिंग चॉकलेट का स्वाद चखा।
1650 में इंग्लैंड में चॉकलेट की एंट्री हुई। यूरोपीय डॉक्टर हैंस स्लोने ने मीठी चॉकलेट की रेसिपी तैयार की।
चॉकलेट की शब्दावली
1 लिटिल हार्ट चॉकलेट - आई मिस यू
1 बंच चॉकलेट - आई मीट यू
1 चॉकलेट बुके - यू आर माई स्वीट हार्ट
2 लिटिल हार्ट चॉकलेट - कॉल मी सून
2 बंच चॉकलेट - मीट मी सून
2 चॉकलेट बुके - आई वांट टू से...
3 लिटिल हार्ट चॉकलेट - आई लव यू
प्रपोज डे पर कही दिल की बात
वेलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया गया। इस मौके पर दोस्तों ने एक-दूसरे से दिल की बात कही। अपने प्यार का इजहार यूं ही नहीं किया गया बल्कि किसी ने गुलाब दिया तो किसी ने खास उपहार।
हार्ट टैडी, कोटेशंस विद रोज जैसे खास उपहार साथियों ने एक-दूसरे को दिए। इन कोटेशंस ने एक-दूसरे के दिल की बात कही। इसके साथ ही मैसेज कैप्सूल और मैसेज बॉक्स भी खासकर गिफ्ट किए गए।
इन कैप्सूल और बोतलों के भीतर साथियों ने अपने दिल की बात लिखकर दी। इसके साथ ही चॉकलेट बुके, टैडी बियर आदि गिफ्ट किए गए। आर्चिज गैलरी के विक्रेता गौरव ने बताया कि प्रपोज डे को लेकर कोटेशंस की खास बिक्री हुई।