फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   vaishakhi snaan in haridwar ardhkumbh.

फीका रहा अर्द्धकुंभ का आठवां स्नान, धरे रह गए इंतजाम

Wed, 13 Apr 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 13 Apr 2016 08:16 PM IST
सार

  • फीका रहा अर्द्धकुंभ मेले का आठवां स्नान
  • उम्मीद के अनुरूप नहीं पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
vaishakhi snaan in haridwar ardhkumbh.
हरिद्वार अर्द्धकुंभ - फोटो : AmarUjala

विस्तार

अर्द्धकुंभ मेले के आठवें बैशाखी स्नान के लिए प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम धरे के धरे रह गए। बुधवार को स्नान के लिए उम्मीद से बहुत कम श्रद्धालु पहुंचे। जबकि मेला प्रशासन ने लाखों श्रद्धालुओं की पहुंचने की उम्मीद जताई थी। अलबत्ता नेपाल और हिमाचल आदि राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया, इस दौरान विभिन्न घाटों पर दान पुण्य के साथ आध्यात्मिक कर्म भी कराए गए।

विज्ञापन


अर्द्घकुंभ का मेला अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। प्रशासन ने बैशाखी पर भारी भीड़ की उम्मीद के साथ मंगलवार से ही जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी थी। बुधवार सुबह चार बजे स्नान बेहद धीमी गति से शुरू हुआ। दिन चढ़ने के साथ भी घाटों पर कोई थोड़ी बहुत भीड़ नजर नहीं आई। दोपहर बाद अधिकतर घाट खाली हो गए।
विज्ञापन


हरकी पैड़ी, ब्रह्मकुंड, मालवीय द्वीप, सुभाषघाट पर स्थिति यह थी। भीड़ कम होने के बावजूद जगह-जगह ट्रैफिक रोके जाने को लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक होती रही। अब प्रशासन 14 अप्रैल (आज) को आने वाली भीड़ की ओर निगाह लगाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने किया पांच लाख श्रद्धालुओं के स्नान का दावा

vaishakhi snaan in haridwar ardhkumbh.
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई बैरीके‌डिंग पर सन्नाटा छाया रहा। - फोटो : AmarUjala

आईजी मेला जीएस मर्तोलिया ने बताया कि बृहस्पतिवार के स्नान के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। प्रशासन ने दावा किया कि बुधवार को पांच लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मेला अधिकारी एसए मुरुगेशन, आईजी जीएस मार्तोलिया, जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ और एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस आदि अधिकारी सुबह से मेला की व्यवस्थाओं पर नजर रखे थे।

शंकराचार्य ने नीलधारा में किया स्नान
धर्मनगरी में प्रवास कर रहे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के साथ दोपहर बाद नीलधारा में गंगा स्नान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed