फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vaibhav became staunch supporter of Islam while trending online in crypto admitted to hospital Uttarakhand

Dehradun: नमाजी बने वैभव को किया अस्पताल भर्ती, क्रिप्टो में ऑनलाइन ट्रेंडिंग करते बना इस्लाम का कट्टर समर्थक

Sun, 11 Jun 2023 03:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 11 Jun 2023 03:22 PM IST
सार

क्रिप्टो में ऑनलाइन ट्रेडिंग करते-करते डोईवाला का एक युवक इस्लाम का कट्टर समर्थक बन गया। वह तीन-चार साल से घर से बाहर तक नहीं निकला है। ऑनलाइन इस्लामिक साहित्य पढ़ने और कुछ ग्रुपों से जुड़कर उसका मूल धर्म से इतना मोह भंग हुआ कि पिता के टोकने पर मारपीट करने लगा।

विज्ञापन
Vaibhav became staunch supporter of Islam while trending online in crypto admitted to hospital Uttarakhand
दलीप सिंह कुंवर ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिप्टो में ऑनलाइन ट्रेंडिंग करते हुए इस्लाम का कट्टर समर्थक बने वैभव को परिजनों ने पुलिस की सहायता से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया है। यहां उसका कुछ दिनों तक इलाज चलेगा। फिलहाल, डॉक्टरों ने उससे बातचीत के लिए मना किया है। इधर, पुलिस ने उसके लैपटॉप और मोबाइल को जांच के लिए एसटीएफ को भेजा है। इस मामले में अब एसटीएफ भी जांच करेगी।

विज्ञापन

पिछले तीन साल से घर में कैद होकर वैभव इस्लाम का समर्थक बन गया। मूल धर्म से मोह भंग होने पर वह परिजनों से भी विवाद करने लगा। वैभव के परिजनों ने पुलिस से इस संबंध में शिकायत की तो बीते शुक्रवार को मामला प्रकाश में आया। शनिवार को परिजनों ने वैभव को अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस से सहायता मांगी।

विज्ञापन


गहरे अवसाद में बताया गया
परिजनों के साथ वह कहीं भी जाने को तैयार नहीं हो रहा था। एसएचओ डोईवाला राजेश साह ने बताया कि वैभव को उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे तीन-चार दिन देखरेख में रखने के लिए कहा है। वह गहरे अवसाद में बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: बाहरी लोगों के खिलाफ गंगोत्री धाम में भी उबाल, पुरोला में 15 को महापंचायत की सुगबुगाहट तेज

खंगाली जा रही मोबाइल की कॉल डिटेल

पुलिस ने वैभव के लैपटॉप और मोबाइल आदि कब्जे में लिया है। लैपटॉप की एसटीएफ जांच करेगी। मोबाइल की कॉल डिटेल और पुराना डाटा भी खंगाला जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा है। मामले को लेकर लोग तरह तरह की चर्चाएं करते रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed