फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uzbekistan girl found in indo nepal border

भारत नेपाल बार्डर पर पकड़ी गई युवती निकली उजबेकिस्तान की, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Tue, 06 Jun 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/ अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Tue, 06 Jun 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
Uzbekistan girl found in indo nepal border
indo nepal border

दो सप्ताह पहले भारत नेपाल बार्डर पर बिना वैध कागजातों के पकड़ी गई युवती के उजबेकिस्तानी नागरिक होने की पुष्टि हुई है। उसका पासपोर्ट बनबसा नेपाल सीमा पर किसी को पड़ा हुआ मिला। अब भी सुरक्षा एजेंसियां हर पहलुओं से गंभीरता से जांच में जुटी हैं।    

विज्ञापन

 
बता दें कि 23 मई को अपने को उजबेकिस्तानी बताने वाली महिला को एसएसबी ने जांच के दौरान भारत नेपाल सीमा पर पकड़ा था। बनबसा स्थित एसएसबी 57 वीं वाहिनी की एफ कंपनी के जवान ने अपने उच्चाधिकारियों को बताकर सुरक्षा और खुफिया तंत्रों को अवगत करा दिया था।
विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि किसी को उक्त युवती का पासपोर्ट भारत नेपाल सीमा पर मिल गया है जो जल्द ही सुरक्षा एजेंसियों के सुपुर्द किया जाएगा। पासपोर्ट से युवती का नाम हैगामैत्रास जिलोला (25) और उजबेकिस्तान निवासी होने की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के बारे में सुरक्षा एजेंसियों ने साधी चुप्पी

Uzbekistan girl found in indo nepal border
indo nepal border

बहरहाल अभी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां कुछ भी स्पष्ट बताने से मना कर रही हैं। युवती के मुताबिक वो बैंकाक से 22 मई को 90 दिन के नेपाली टूरिस्ट वीजा पर काठमांडू (नेपाल) पहुंची थी।

उसका पासपोर्ट 19 अगस्त 2017 तक वैध है। उसे पता चला कि भारत नेपाल में बिना पासपोर्ट आवागमन होता है जिससे वो बिना पासपोर्ट के आसानी से भारत प्रवेश कर लेगी। लेकिन उसे यह ज्ञात नहीं था कि बिना पासपोर्ट सुविधा केवल भारत और नेपाल के बीच है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed