फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   utu former chancellor became A president

यूटीयू के पूर्व कुलपति बने एआईयू के अध्यक्ष

Mon, 04 Jul 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Jul 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
utu former chancellor became A president
AIU president durg singh

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चौहान एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले वह एआईयू में बतौर सचिव अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने विश्वविद्यालयों में अकादमिक तौर पर कई बड़े परिवर्तन कराने की गुंजाइश जताई।

विज्ञापन


एआईयू के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रो. डीएस चौहान उत्तराखंड तकनीकी विवि में कुलपति पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यूटीयू के सुद्धोवाला स्थित नए खूबसूरत परिसर को बनाने का श्रेय प्रो. चौहान को ही जाता है।
विज्ञापन


वर्तमान में जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा में कुलपति प्रो. चौहान ने बताया कि वह एआईयू में नए नियुक्त होने वाले सभी कुलपतियों के लिए ट्रेनिंग सेंटर बनाएंगे। ताकि, जब वह यूनिवर्सिटी में जिम्मेदारी संभालें तो उन्हें परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सातवां वेतन आयोग पर भी अपना रुख अपनाएंगे। इसके अलावा सभी विश्वविद्यालयों से आपसी बातचीत का चैनल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विवि की विषयवार सूची तैयार की जाएगी कि किस विवि में कौन से प्रोफेसर किस विषय के हैं। ताकि जब भी कहीं एक्सपर्ट के तौर पर उनकी जरूरत हो तो आसानी से बात की जा सके। उन्होंने कहा कि एआईयू का एक्टिव रोल है।

विश्व और भारत के विवि के मिले जुले संघ जैसे कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटीज के लिए विश्व का कॉमन प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। ताकि, यहां से विदेश में जाने वाले छात्रों को समस्या न हो। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर बेहतर काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed