{"_id":"5f7acd198ebc3e91b7101139","slug":"utu-b-tech-candidates-can-fill-choice-one-more-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटीयू : बीटेक के लिए च्वाइस भरने वालों को एक और मौका, अंतिम तिथि बढ़ाकर की छह अक्तूबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटीयू : बीटेक के लिए च्वाइस भरने वालों को एक और मौका, अंतिम तिथि बढ़ाकर की छह अक्तूबर
Mon, 05 Oct 2020 01:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
यूटीयू
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में चल रही बीटेक काउंसिलिंग में अभी तक जो छात्र अपनी च्वाइस भर चुके हैं, उन्हें च्वाइस बदलने का एक मौका और दिया गया है। इसके लिए विवि ने च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर छह अक्तूबर कर दी है।
विज्ञापन
तकनीकी विवि के संघटक जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी प्रशासन की ओर से यूटीयू काउंसिलिंग प्रभारी को एक पत्र भेजा गया है। पत्र के अनुसार उनके मैकेनिकल इंजीनियरिंग-मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग की सीटों का ब्यौरा काउंसिलिंग की वेबसाइट पर अपडेट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
काउंसिलिंग प्रभारी डॉ. अम्बरीश विद्यार्थी ने बताया कि अब छात्र छह अक्तूबर तक न केवल च्वाइस भर सकते हैं बल्कि पहले से भरी हुई च्वाइस को अपडेट भी कर सकते हैं। अब विवि सीटों का आवंटन सात अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद आवंटित सीटों पर छात्र 10 से 17 अक्तूबर तक दाखिला ले सकेंगे। उधर, विवि के कुलपति प्रो. नरेंद्र एस चौधरी का कहना है कि सीट मैट्रिक्ट को अपडेट करने में कोई मानव त्रुटि हुई थी, जिस वजह से घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज का एक कोर्स अपडेट नहीं हो पाया था। अब सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं।