फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UTU 75 colleges will become the part of sri dev suman university

यूटीयू के 75 कालेज बने श्रीदेव सुमन विवि का हिस्सा

Tue, 03 Oct 2017 03:13 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Oct 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
UTU 75 colleges will become the part of sri dev suman university
shri dev suman university

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के 75 प्रोफेशनल, बीएड और लॉ कालेज अब श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का हिस्सा होंगे। इस संबंध में शासनादेश जारी हो गया है। इसके साथ ही श्रीदेव सुमन विवि प्रदेश का सबसे बड़ा संबद्धता देने वाला विवि बन गया है। हालांकि 11 लॉ कालेजों को लेकर श्रीदेव सुमन विवि ने हाथ खड़े किए हैं। इसके पीछे बार काउंसिल ऑफ इंडिया का नियम वजह बताई जा रही है।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि के केंद्रीय विवि बनने के बाद श्रीदेव सुमन विवि की स्थापना कालेजों को संबद्धता देने के लिए की गई थी। श्रीदेव सुमन विवि से 146 कालेज संबद्ध थे। इस बीच, गढ़वाल विवि से संबद्ध 56 सरकारी डिग्री कालेज भी श्रीदेव सुमन विवि में शिफ्ट कर दिए गए हैं। इनकी संख्या 202 पर पहुंच गई। अब शासन ने उत्तराखंड तकनीकी विवि के संबद्ध 75 कालेज भी श्रीदेव सुमन विवि में शिफ्ट करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद विवि में कालेजों की संख्या 277 पर पहुंच गई है। ताजा 75 कालेज इसी सत्र से संबद्ध किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए कालेजों को तत्काल यूटीयू से असंबद्ध कर दिया गया है। उन्हें श्रीदेव सुमन विवि से संबद्धता लेने के निर्देश दिए गए हैं। इन 75 कालेजों में 36 कालेज ऐसे हैं, जिनमें आईटी, कंप्यूटर साइंस, बी-फार्मा, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट के कोर्स संचालित हो रहे हैं। 28 बीएड कालेज हैं और 11 लॉ कालेज हैं। हालांकि लॉ कालेजों के मामले पर श्रीदेव सुमन विवि ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया की मान्यता न होने की वजह से हाथ खड़े कर लिए हैं। इस संबंध में शासन को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


277 कालेज, बेहद कम संसाधन
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय इस वक्त प्रदेश का सबसे भारी भरकम विवि बन गया है। लेकिन यहां काम के हिसाब से अधिकारी व कर्मचारियों की संख्या बेहद कम है। हालात यह हैं कि विवि में न तो कुलसचिव हैं और न ही परीक्षा नियंत्रक। कुलपति के स्तर पर ही कई अहम काम निपटाए जा रहे हैं। उधर, हाल ही में गोपेश्वर में विवि का कैंपस बना दिया गया है, जिसकी प्रक्रिया गतिमान है।

कई साल से चल रही थी प्रक्रिया
यूटीयू से प्रोफेशनल, बीएड व अन्य कालेज हटाने की प्रक्रिया कई साल से चल रही थी। इसके लिए पहले भी आदेश हुए लेकिन परवान नहीं चढ़ पाए थे। इस बार साफ आदेश हो चुके हैं कि सभी कालेज, श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध किए जाएंगे।

करीब 1.10 लाख छात्रों का बदला विवि
यूटीयू के 75 कालेजों में करीब 1.10 लाख छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है। इन छात्रों ने एडमिशन तो यूटीयू में लिया था लेकिन अब इनका एग्जाम श्रीदेव सुमन विवि कराएगा।


यूटीयू के 75 कालेजों की शिफ्टिंग का आदेश जारी हो चुका है लेकिन इनमें से 11 लॉ कालेजों को बीसीआई के नियम के हिसाब से हम संबद्ध नहीं कर सकते हैं। इसके लिए हम शासन को पत्र भेज रहे हैं। अभी तक विवि में कुल संबद्ध कालेजों की संख्या 277 पर पहुंच चुकी है। इस हिसाब से स्टाफ की जरूरत है। 
- डा. उदय सिंह रावत, कुलपति, श्रीदेव सुमन विवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed