फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttrarakhand news: CM, MLA, minister and bjp state president will conduct virtual rally

उत्तराखंड : सीएम, सांसद, मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे वर्चुअल रैलियां, जन-जन तक पहुंचाएंगे उपलब्धियां

Fri, 19 Jun 2020 09:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 19 Jun 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
uttrarakhand news: CM, MLA, minister and bjp state president will conduct virtual rally
बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : File Photo

प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में वर्चुअल रैलियों और वर्चुअल बैठकों के दौर चलेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत इस अभियान की अगुवाई करेंगे। 23 से 26 जून तक आठ वर्चुअल रैलियां होंगी। इसी तरह प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, सांसद व प्रदेश पदाधिकारी भी वर्चुअल रैलियों और वर्चुअल बैठकों का आयोजन करेंगे।

विज्ञापन


यह निर्णय संगठन और सरकार के बीच मुख्यमंत्री आवास पर हुई समन्वय बैठक में लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री ने सवा तीन साल के कार्यकाल में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े कल्याणकारी कार्यक्रमों को समयबद्ध और प्रभावी रणनीति के साथ जनता तक पहुंचाने की जरूरत है।
विज्ञापन



इसमें सभी का सहयोग लिया जाना है। निचले स्तर से लेकर ऊपर तक के पदाधिकारियों, विधायकों व दर्जाधारियों को सरकार की उपलब्धियों और उनके विधानसभा क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोविड-19 को रोकने के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 को रोकने के लिए राज्य सरकार ने प्रभावी पहल की है। इसमें स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, प्रवासियों को स्वरोजगार के प्रयास, गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त राशन, मनरेगा में मजदूरी को बढ़ाने, अटल आयुष्मान का दायरा बढ़ाकर प्रदेश के बाहर के नामी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिए जाने, स्वरोजगार के लिए आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराने, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है ऐसे प्रवासियों के लिए भी सस्ते दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने सहित अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

बैठक में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास और जनहित के कार्यों को वर्चुअल कान्फ्रेंस और वर्चुअल मीटिंग के जरिए जनता तक पहुंचाने का भी निर्णय लिया गया। इसके लिए सांसद, मंत्रियों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि 23 से 26 जून तक मुख्यमंत्री व वे स्वयं आठ वर्चुअल रैलियां करेंगे। हर विधानसभा स्तर पर वर्चुअल रैलियों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा.धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, महामंत्री राजू भंडारी व कुलदीप कुमार भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed